23.9 C
New Delhi
Wednesday, October 14, 2026
HomeदेशBRICS समिट के दौरान दिल्ली मेट्रो पर असर! सुप्रीम कोर्ट समेत इन...

BRICS समिट के दौरान दिल्ली मेट्रो पर असर! सुप्रीम कोर्ट समेत इन स्टेशनों पर VIP मूवमेंट से बढ़ेगी परेशानी

BRICS समिट के दौरान राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने के कारण सड़कों के साथ-साथ कुछ मेट्रो स्टेशनों (Delhi Metro) पर भी यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास पर भी अतिरिक्त निगरानी और प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है। समिट का मुख्य आयोजन स्थल भारत मंडपम है। इसके नजदीक स्थित सुप्रीम कोर्ट और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का सबसे अधिक असर पड़ने की संभावना है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर प्रवेश या निकास को कुछ समय के लिए सीमित किया जा सकता है।

BRICS समिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शनिवार और रविवार को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह बंद रखा जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियों की अंतिम व्यवस्था के आधार पर स्टेशन को बंद रखने या यात्रियों की आवाजाही सीमित करने का फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा मंडी हाउस, आईटीओ, इंद्रप्रस्थ और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशनों के आसपास भी वीआईपी मूवमेंट अधिक रहने की संभावना है। इसके चलते इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। सुरक्षा कारणों से जरूरत पड़ने पर कुछ समय के लिए इन स्टेशनों को पूरी तरह बंद किया जा सकता है या इनके कुछ प्रवेश और निकास द्वारों को यात्रियों के लिए बंद रखा जा सकता है।

इन मेट्रो स्टेशनों पर भी VIP मूवमेंट का असर

BRICS समिट के दौरान वीआईपी मूवमेंट का असर राजधानी के कई अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भी देखने को मिल सकता है। लोक कल्याण मार्ग, धौला कुआं, एयरोसिटी, जनपथ, सेवा तीर्थ, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, राजीव चौक, आईएनए और खान मार्केट समेत कई स्टेशन सुरक्षा व्यवस्था के दायरे में रहेंगे। वीआईपी काफिले की आवाजाही के दौरान इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती है। सुरक्षा कारणों से प्रवेश और निकास को अस्थायी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है या कुछ गेटों को बंद रखा जा सकता है। शनिवार और रविवार को यात्रियों को ज्यादा परेशानी होने की संभावना है, क्योंकि इन दोनों दिनों में BRICS समिट का मुख्य आयोजन होना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
74 %
1.8kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
35 °

Most Popular