20 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
HomeदेशBaramulla Encounter: बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, पहलगाम हमले के एक...

Baramulla Encounter: बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, पहलगाम हमले के एक दिन बाद जवानों को बड़ी सफलता

Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे सुरक्षा बलों के सख्त अभियान के तहत बारामूला जिले में बुधवार को एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब दो से तीन आतंकवादी नियंत्रण रेखा (LoC) के पास उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते आतंकवादियों की इस साजिश को नाकाम कर दिया गया।

Baramulla Encounter: बारामूला में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने इस संबंध में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुठभेड़ बारामूला जिले के उरी नाला क्षेत्र के सरजीवन इलाके में हुई। सेना के अनुसार, मंगलवार देर रात आतंकवादियों के एक समूह ने नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने घुसपैठ की इस कोशिश को समय रहते पहचान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक दिया।

Baramulla Encounter: दो आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त

इस दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध से संबंधित सामग्री बरामद की गई है। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री यह संकेत देती है कि आतंकवादी किसी बड़ी साजिश के इरादे से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करना चाहते थे। ऑपरेशन अभी भी जारी है, और इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पहलगाम हमले में 26 लोगों की हुई थी मौत

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में एक भीषण आतंकी हमला हुआ था। बैसरन घास के मैदान— जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है— में हुए हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। हमले का निशाना मुख्य रूप से पर्यटक और स्थानीय नागरिक बने।

पहलगाम हमले के एक दिन बाद जवानों को बड़ी सफलता

इस हमले के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमले के कुछ ही घंटों बाद श्रीनगर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ दिल्ली में मौजूद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी श्रीनगर आए। वहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत ब्रीफिंग ली।

अमित शाह की अध्क्षता में हाई लेवर मीटिंग

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार रात राजभवन में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए कि आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाए। गृह मंत्री ने बुधवार को श्रीनगर के अस्पताल का दौरा कर वहां भर्ती घायल पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Baramulla Encounter: सभी एंगल से जांच कर रही हैं जांच एजेंसियों

श्रीनगर में मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बारामूला में मारे गए आतंकवादियों का संबंध पहलगाम हमले से है या नहीं। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच समय की निकटता को देखते हुए जांच एजेंसियां सभी कोणों से मामले की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:-

Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत, पीएम मोदी लौटे भारत, ट्रंप-पुतिन समेत दुनिया भर में निंदा

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
20 ° C
20 °
20 °
53 %
2.4kmh
100 %
Fri
23 °
Sat
26 °
Sun
35 °
Mon
36 °
Tue
36 °

Most Popular