29.2 C
New Delhi
Wednesday, October 28, 2026
HomeदेशCAA: शरणार्थियों के विरोध प्रदर्शन पर भड़के केजरीवाल, कहा—इन पाकिस्तानियों की इतनी...

CAA: शरणार्थियों के विरोध प्रदर्शन पर भड़के केजरीवाल, कहा—इन पाकिस्तानियों की इतनी हिम्मत…

CAA: CM केजरीवाल ने इन प्रदर्शनकारियों को लेकर एक बयान दिया है। उन्होने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा की इन पाकिस्तानियों का इतना साहस है कि पहले हमारे देश में गैर कानूनी तरीके से घुसपैठ की और अब देश का कानून तोड़ा है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

CAA: CAA को लेकर बहस अभी भी जारी है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए शरणार्णियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। CM केजरीवाल ने इन प्रदर्शनकारियों को लेकर एक बयान दिया है। उन्होने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा की इन पाकिस्तानियों का इतना साहस है कि पहले हमारे देश में गैर कानूनी तरीके से घुसपैठ की और अब देश का कानून तोड़ा है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर भी किया प्रदर्शन:

वहीं दिल्ली में हिंदू शरणार्थियों ने भी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इससे पहले हिंदू शरणार्थियों ने गुरुवार को सीएम केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। बता दे कि हिंदू शरणार्थियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के CAA पर बयान के बाद उनके घर के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

महिलाओं और बच्चों ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन के बीच, सीएम केजरीवाल ने कहा कि कल मैंने बताया था कि CAA देश के लिए खतरनाक है और इसके लागू होने से देश भर में भारी संख्या में पड़ोसी देशों से घुसपैठिए आ जाएंगे। उस पर आज गृहमंत्री ने अपना बयान देते हुए कहा कि वह एक प्रेस कांफ्रेंस में इसका जवाब देंगे।

केजरीवाल बोले— बढ़ेगा क्राइम:

बता दे कि सीएए पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक बयान में कहा कि यह कानून लागू होने के बाद 1947 से भी अधिक माइग्रेशन होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तान से इतनी संख्या में लोगों के आने से बलात्कार, चोरी, डकैती और दंगे बढ़ेगे, जिससे देश की सुरक्षा को ख़तरा हो सकता है।

उन्होंने जनता से सवाल पूछा कि अगर पाकिस्तान या बांग्लादेश से लोग आकर आपके आस-पास रहने लगे तो क्या आप यह बात पसंद करेंगे| सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी अपना वोट बैंक बनाने के लिए पूरे देश को परेशान कर रही है। CAA आने के बाद पाकिस्तानी और बांग्लादेशी पूरे देश में फ़ैल जाएंगे और सबको परेशान करेंगे।

विपक्ष कर रहा है CAA का विरोध:

बता दे कि I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने CAA को लागू करने के खिलाफ लगातार कई बयान दिए हैं। इसके चलते पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी शरणार्थियों ने राजधानी दिल्ली में इन नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। शरणार्थियों ने पुलिस के बैरिकेड भी तोड़ डाले।

बता दे कि शरणार्थियों ने कल गुरुवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया था। इसके जवाब में केजरीवाल ने एक ट्वीट किया और कहा कि आज कुछ पाकिस्तानियों ने उनके घर के सामने प्रदर्शन और हिंसा की जिसका पूरा समर्थन बीजेपी द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
29 %
1.6kmh
43 %
Wed
28 °
Thu
28 °
Fri
25 °
Sat
29 °
Sun
31 °

Most Popular