21.2 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
HomeदेशAndhra Pradesh: फार्मा फैक्ट्री हादसे में 17 लोगों की गई जान, PM...

Andhra Pradesh: फार्मा फैक्ट्री हादसे में 17 लोगों की गई जान, PM मोदी ने जताया दुख, परिवारों को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का मुआवजा

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले में स्थित अच्युतापुरम SEZ की फार्मा कंपनी एस्किएंटिया के प्लांट में हादसे में 17 मौतों हो गई है। घटना के दौरान 36 लोग घायल हुए।

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले में स्थित अच्युतापुरम SEZ की फार्मा कंपनी एस्किएंटिया के प्लांट में बुधवार, 21 अगस्त को दोपहर करीब 2.15 बजे आग लगने की दुखद घटना हुई। इस हादसे में पहले 18 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन बाद में प्रशासन ने 17 मौतों की पुष्टि की। घटना के दौरान 36 लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अनकापल्ली एनटीआर हॉस्पिटल और स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है।

सीएम नायडू बोले, हाई लेवर जांच की जाएगी

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि घटना की हाई लेवल जांच की जाएगी। अगर फैक्ट्री मैनेजमेंट की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले कंपनी के रिएक्टर के पास आग देखी गई और इसके बाद एक तेज धमाका हुआ, जिससे बिल्डिंग के पहले फ्लोर का स्लैब ढह गया। इस घटना ने सुरक्षा उपायों और आपातकालीन प्रतिक्रिया की गंभीरता को उजागर किया है, और मामले की जांच जारी है।

फार्मा फैक्ट्री हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले में हुई फार्मा कंपनी में आग लगने की इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, घायलों को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। यह कदम प्रभावित लोगों के प्रति सरकार की संवेदना और समर्थन को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने किया 2 लाख के मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह अनकापल्ले में एक फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी है। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते है। इसके साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मृतकों के परिवारों को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का मुआवजा

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में फार्मास्युटिकल कंपनी एसेंटिया में हुए विस्फोट में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। शाखापट्टनम के जिला कलेक्टर हरेनधीरा प्रसाद ने कहा कि इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल का दौरा करेगी और इस दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी।

40 एकड़ में फैली है फैक्ट्री, एक हजार से ज्यादा लोग करते हैं काम

एसेंटिया एडवांस्ड साइंस प्राइवेट लिमिटेड, जो आंध्र प्रदेश के अच्युतपुरम क्लस्टर में स्थित है, लगभग 40 एकड़ में फैली हुई है और इसमें एक हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं। कंपनी ने अप्रैल 2019 में 200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अपना उत्पादन शुरू किया था। यह कंपनी आंध्र प्रदेश इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन (एपीआईआईसी) के बहु-उत्पाद विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में स्थित है। एसेंटिया का यह प्लांट फार्मास्युटिकल उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा था, लेकिन हाल की घटना ने उद्योग की सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन की चुनौतियों को सामने ला दिया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
57 %
1.9kmh
0 %
Fri
20 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular