20 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeदेशAMU Bomb Threat: ‘UPI से भेजो 2 लाख नहीं तो उड़ा देंगे...

AMU Bomb Threat: ‘UPI से भेजो 2 लाख नहीं तो उड़ा देंगे कैंपस’, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

AMU Bomb Threat: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है।

AMU Bomb Threat: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। ईमेल में धमकी देने वाले ने 2 लाख रुपये की मांग की है। इस घटना के बाद एएमयू प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने यूनिवर्सिटी परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है।

यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप

साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं। इस घटना से यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है, और प्रशासन ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है।

यूपीआई आईडी पर मांगी दो लाख की फिरौती

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को मिले धमकी भरे ईमेल के मामले में जिला प्रशासन और पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। धमकी भरे मेल में दिए गए यूपीआई आईडी पर दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। इस ईमेल ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया है।

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से संपर्क किया। डीएसपी अभय कुमार पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि ईमेल के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने यूनिवर्सिटी परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।
अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

यूपीआई आईडी और ईमेल सर्वर की ट्रेसिंग

पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए यूपीआई आईडी और ईमेल सर्वर की ट्रेसिंग कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया था और इसमें इस्तेमाल किया गया अकाउंट फर्जी तो नहीं है।

साइबर सेल धमकी देने वाले का पता लगाने में जुटी

छात्रों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी में सामान्य गतिविधियां जारी हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही हैं। डीएसपी अभय कुमार पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हमें ईमेल की जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आए। साइबर सेल धमकी देने वाले का पता लगाने में जुटी है, और हम इस मामले में दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

Tirupati Stampede: तिरुपति मंदिर में भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत, PM मोदी-CM नायडू सहित कई नेताओं ने जताया दुख

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20 ° C
20 °
20 °
54 %
0.8kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
33 °

Most Popular