21 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
HomeदेशArvind Kejriwal: सीएम केरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' का दिल्ली में...

Arvind Kejriwal: सीएम केरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल

Arvind Kejriwal: बताया जा है कि आप पार्टी के कार्यकर्ता आज दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी वजह से दिल्ली में आज कई जगहों पर जाम की स्थिति हो सकती है। पुलिस ने आप के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ईडी दफ्तर के आस पास और आईटीओ पर भारी बैरिकेडिंग की है। बताया जा रहा है कि इसकी वजह से आज दिल्ली में लोगों को जगह—जगह जाम का सामना करना पड़ सकता है।

Arvind Kejriwal: शराब घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज आम आदमी पार्टी दिल्ली में प्रदर्शन करेगी। बताया जा है कि आप पार्टी के कार्यकर्ता आज दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इसी वजह से दिल्ली में आज कई जगहों पर जाम की स्थिति हो सकती है। पुलिस ने आप के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ईडी दफ्तर के आस पास और आईटीओ पर भारी बैरिकेडिंग की है। बताया जा रहा है कि इसकी वजह से आज दिल्ली में लोगों को जगह—जगह जाम का सामना करना पड़ सकता है।

सोशल मीडिया पर जारी की एडवाइजरी:

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। इस ट्रैफिक एडवाजरी में कहा गया है कि 22.03.2024 को विशेष व्यवस्था की वजह से कृष्ण मेनन मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को अगली सूचना तक इन रास्तों से बचने की सलाह दी है। वहीं आप पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ITO मेट्रो स्टेशन को आज के लिए सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए बंद कर दिया है।

देशव्यापी प्रदर्शन करेगी आप पार्टी:

दिल्ली के मंत्री और आप पार्टी के नेता गोपाल राय ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। साथ ही गोपाल राय ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही की घोषणा बताया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन को भी बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है।

देशवासियों से भी प्रदर्शन में शामिल होने की अपील:

वहीं गोपाल राय ने देशवासियों से अपील की है कि वे भी बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ देशभर में बीजेपी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। उन्होंने कहा कि 10 बजे आप पार्टी के कार्यालय पर एकत्र होंगे और उसके बाद भाजपी हेडर्क्वाटर के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल को अरेस्ट किया जा सकता है और किसी की भी आवाज को दबाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि लेकिन विचारों को नहीं दबाया जा सकता। वहीं विरोध प्रदर्शन में अन्य विपक्षी दलों के शामिल होने के सवाल पर गोपाल राय ने कहा कि यह खुला विरोध प्रदर्शन है और जो भी इसमें शामिल होना चाहिए उन सबका स्वागत है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
21 ° C
21 °
21 °
70 %
3.7kmh
41 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °

Most Popular