30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
Homeदेश68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026: दलाई लामा ने 90 साल की उम्र में...

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026: दलाई लामा ने 90 साल की उम्र में जीता पहला ग्रैमी, केंड्रिक लैमर ने रचा इतिहास

68th Grammy Awards 2026: दलाई लामा ने स्पोकन-वर्ड एल्बम मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में ग्रैमी जीता।

68th Grammy Awards 2026: लॉस एंजिल्स में 1 फरवरी 2026 को आयोजित 68वें ग्रैमी म्यूजिक अवॉर्ड्स में कई ऐतिहासिक जीतें दर्ज हुईं। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने 90 वर्ष की उम्र में अपना पहला ग्रैमी जीता, जबकि केंड्रिक लैमर ने रैप कैटेगरी में रिकॉर्ड बनाया। समारोह में लेडी गागा, जस्टिन बीबर, फैरेल विलियम्स और सबरीना कारपेंटर जैसी हस्तियों ने शानदार परफॉर्मेंस दीं। कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने होस्टिंग की।

68th Grammy Awards 2026: दलाई लामा की ऐतिहासिक जीत

दलाई लामा ने स्पोकन-वर्ड एल्बम “मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा” के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में ग्रैमी जीता। यह उनकी पहली जीत है। एल्बम में करुणा, शांति, सचेतनता और इंसानियत के जुड़ाव पर उनके विचारों को म्यूजिकल एलिमेंट्स के साथ पिरोया गया है। इसमें सरोद वादक अमजद अली खान और उनके पुत्र अमान अली बांगश व अयान अली बांगश का योगदान है, जो हिंदुस्तानी क्लासिकल संगीत से जुड़ा है।

अवॉर्ड दलाई लामा की ओर से म्यूजिशियन रूफस वेनराइट ने स्वीकार किया। उन्होंने भावुक भाषण में कहा कि यह पुरस्कार शांति और करुणा के संदेश को फैलाने में मदद करेगा। दलाई लामा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं।”

68th Grammy Awards 2026: भारतीय मूल के कलाकारों का प्रदर्शन

भारतीय मूल की सितार वादक अनुष्का शंकर दो कैटेगरी में नामांकित थीं – डे ब्रेक (आलम खान और सारथी कोरवार के साथ) और चैप्टर III: वी रिटर्न टू लाइट। लेकिन वे जीत से चूक गईं। फ्यूजन बैंड शक्ति (“माइंड एक्सप्लोजन – 50th एनिवर्सरी टूर लाइव) और सिद्धांत भाटिया का साउंड्स ऑफ कुंभ भी खाली हाथ रहा। इंडो-अमेरिकी जैज पियानोवादक चारु सूरी का शयन भी आधुनिक वाद्य संगीत एल्बम में नहीं जीता।

68th Grammy Awards 2026: केंड्रिक लैमर और बैड बनी की धमाकेदार जीतें

केंड्रिक लैमर ने रैप की पांच श्रेणियों में जीत हासिल की, जिसमें बेस्ट रैप एल्बम (GNX) और बेस्ट रैप सॉन्ग (tv off) शामिल हैं। उन्होंने रेप कैटेगरी में सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाले रैपर का रिकॉर्ड बनाया। लैटिन सुपरस्टार बैड बनी ने “देबी तिरार मास फोटोस” के लिए एल्बम ऑफ द ईयर जीता और कुल तीन पुरस्कार हासिल किए। यह पहली बार है जब स्पैनिश-लैंग्वेज एल्बम ने यह सम्मान जीता।

68th Grammy Awards 2026: बिग फोर और अन्य प्रमुख विजेता

  • रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: “लूथर” – केंड्रिक लैमर विद SZA
  • एल्बम ऑफ द ईयर: “देबी तिरार मास फोटोस” – बैड बनी
  • सॉन्ग ऑफ द ईयर: “वाइल्डफ्लावर” – बिली आयलिश और फिनियस
  • बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: ओलिविया डीन

स्टीवन स्पीलबर्ग ने म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स के लिए बेस्ट म्यूजिक फिल्म जीतकर EGOT (एमी, ग्रैमी, ऑस्कर, टोनी) पूरा किया।

68th Grammy Awards 2026: चीन की नाराजगी

चीन ने दलाई लामा की जीत पर कड़ा विरोध जताया और इसे चीन-विरोधी राजनीतिक हेरफेर का उपकरण बताया। दलाई लामा 1959 में तिब्बत से निर्वासित होकर भारत के धर्मशाला में रह रहे हैं। यह समारोह संगीत, शांति और विविधता का उत्सव रहा, जहां आध्यात्मिकता और पॉप संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला।

यह भी पढ़ें:

Budget 2026: जूते-चप्पल से लेकर माइक्रोवेव तक, देखें क्या हुआ सस्ता और किसके बढ़े दाम –पूरी लिस्ट यहां

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
35 %
4.1kmh
20 %
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
37 °

Most Popular