39.9 C
New Delhi
Sunday, July 12, 2026
Homeदेशदिल्ली की सड़कों पर अब QR कोड से करें शिकायत, गड्ढों की...

दिल्ली की सड़कों पर अब QR कोड से करें शिकायत, गड्ढों की जानकारी तुरंत पहुंचेगी सरकार तक

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार की नई पहल ‘Know Your Road’ के तहत जल्द ही राजधानी की सड़कों पर लगे साइनबोर्ड को क्यूआर कोड स्कैन करके कोई भी नागरिक गड्ढा, उबड़-खाबड़ सड़क या क्षतिग्रस्त हिस्से की तुरंत शिकायत कर सकेगा।

स्टेप बाई स्टेप लागू होगा प्रोजेक्ट

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 1,400 किलोमीटर लंबी सड़क नेटवर्क पर यह प्रोजेक्ट चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए लगभग 96 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं और बोली प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

यह सिस्टम नागरिकों को अपनी रोजमर्रा की सड़क की पूरी जानकारी एक क्लिक में देगा और साथ ही वास्तविक समय में शिकायत दर्ज करने व उसकी निगरानी का आसान माध्यम भी उपलब्ध कराएगा। प्लेटफॉर्म हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी जैसी तीनों भाषाओं में काम करेगा।

कैसे काम करेगा क्यूआर सिस्टम?

हर पीडब्ल्यूडी सड़क पर साइनबोर्ड पर यूनिक क्यूआर कोड लगाया जाएगा। स्कैन करते ही सिटिजन पोर्टल खुल जाएगा, जिसमें मिलेगी…

  • सड़क का पूरा रखरखाव इतिहास
  • जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार की जानकारी
  • शिकायत दर्ज करने का सीधा ऑप्शन
  • शिकायतों की ट्रैकिंग सुविधा

इसमें प्रशासनिक डैशबोर्ड और एनालिटिक्स टूल भी होंगे, जिससे अधिकारी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर सकें।रोलआउट का प्लानप्रोजेक्ट को 60 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
39.9 ° C
39.9 °
39.9 °
29 %
3.1kmh
8 %
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
41 °
Wed
42 °
Thu
42 °

Most Popular