41.3 C
New Delhi
Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशदिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी – अब बिना गारंटी मिलेगा...

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी – अब बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ रुपये तक का लोन

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि महिला स्टार्टअप्स और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को अब 10 करोड़ रुपये तक का बिना गारंटी लोन दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस लोन की गारंटी खुद दिल्ली सरकार लेगी, जिससे महिलाओं के लिए बिजनेस शुरू करना और आसान हो जाएगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने रोहिणी में आयोजित ‘मेगा SHG मेला-2026’ में कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के बनाए स्वदेशी उत्पाद अब दिल्ली के बड़े मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को आगे बढ़ाएगी। दो दिवसीय इस मेले में 24 से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया, जहां हस्तशिल्प, खादी, फूड प्रोडक्ट्स और हैंडमेड आइटम्स की प्रदर्शनी लगाई गई।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
41.3 ° C
41.3 °
41.3 °
20 %
1.7kmh
3 %
Tue
42 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
42 °

Most Popular