27 C
New Delhi
Tuesday, September 22, 2026
Homeदेशखिलाड़ी हैं और नौकरी की तलाश में? Income Tax विभाग में मिल...

खिलाड़ी हैं और नौकरी की तलाश में? Income Tax विभाग में मिल रहा शानदार मौका

Income Tax Vacancy 2026: अगर आपने खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया हुआ है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका आया है. पुणे आयकर विभाग ने मेधावी खिलाड़ियों के लिए भर्ती निकाली है. इसके तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, टैक्स असिस्टेंट और एमटीएस के कुल 85 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती में अलग-अलग खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा. इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, स्विमिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती, योगासन और पैरा-स्पोर्ट्स समेत 17 खेल शामिल है. इनमें सबसे ज्यादा 20 पद एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए है. इसके बाद वॉलीबॉल के 12 पद हैं.

इन पदों पर होनी है भर्ती 

आयकर विभाग की इस भर्ती में स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के 6, टैक्स असिस्टेंट के 40 और एमटीएस के 39 पद हैं. स्टेनोग्राफर और टैक्स असिस्टेंट के पद के लिए पे लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 तक सैलरी है. वहीं एमटीएस पद पे लेवल 1 में है, जिसका वेतन 18, 000 से 56, 900 रुपये है.

पद के हिसाब से योग्यता जरूरी 

स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है. इस पद के लिए उम्र 18 से 27 साल रखी गई है. टैक्स असिस्टेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के डिग्री मांगी गई है. उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए, वहीं एमटीएस पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है.

खेल में उपलब्धि होना भी जरूरी 

सिर्फ शैक्षणिक योग्यता पूरी करने से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं होंगे. आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के पास निर्धारित स्तर की खेल उपलब्धि का प्रमाण पत्र होना भी चाहिए. उम्मीदवार ने देश, राज्य, यूनिवर्सिटी या स्कूल टीम की ओर से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, इंटर यूनिवर्सिटी या खेलो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया होना चाहिए. उम्मीदवार को खेल उपलब्धि से जुड़े निर्धारित फॉर्मेट के प्रमाण पत्र भी जमा करने होंगे. इन प्रमाण पत्र का संबंध सक्षम अधिकारी से प्रमाणित होना जरूरी है.

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवार की खेल उपलब्धियों के आधार पर उनकी प्राथमिकता तय की जाएगी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सबसे पहले वरीयता दी जाएगी. इसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगियों, इंटर यूनिवर्सिटी और खेलो इंडिया प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धि को देखा जाएगा. इसके बाद पद के लिए जरूरी स्किल टेस्ट लिया जाएगा. स्टेनोग्राफर के लिए डिक्टेशन और ट्रांसक्रिप्शन टेस्ट होगा, जबकि टैक्स असिस्टेंट पद के लिए डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट देना होगा. चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पुलिस वेरिफिकेशन भी होगा.

200 रुपये आवेदन फीस और 15 सितंबर आखिरी मौका 

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस देनी होगी. फीस का पेमेंट ऑनलाइन किया जाएगा. पुणे आयकर विभाग की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है, वहीं उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27 ° C
28.1 °
27 °
83 %
1.5kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
38 °

Most Popular