40.7 C
New Delhi
Monday, July 13, 2026
Homeदेशअमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू…5 अप्रैल से होंगे रजिस्ट्रेशन, यात्रा...

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू…5 अप्रैल से होंगे रजिस्ट्रेशन, यात्रा में इस बार क्या-क्या नया

Aamarnath Yatra 2026: जम्मू-कश्मीर में होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि इस साल यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी. कुल 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होगा. अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालु 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.

LG सिन्हा के मुताबिक 13 से 70 साल तक के श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो सकते हैं. गुफा में पहली पूजा 19 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन होगी. यात्रा के लिए इस बार भी दो प्रमुख मार्ग खुले रहेंगे. अनंतनाग जिले से पारंपरिक पहलगाम मार्ग (करीब 48 किमी) और गांदरबल जिले से छोटा लेकिन कठिन बालटाल मार्ग (करीब 14 किमी) का होगा.

कहां-कहां करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन की सुविधा देशभर में लगभग 556 बैंक शाखाओं में उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकेगा. रजिस्ट्रेशन फॉर्म State Bank of India, Punjab National Bank, ICICI Bank, Axis Bank और Yes Bank की शाखाओं में मिलेंगे.

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

इस बार यात्रा को और सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए कई नए कदम उठाए गए हैं. व्यवस्थाओं में लगभग 25% तक बढ़ोतरी की गई है.यात्रियों की निगरानी और सुरक्षा के लिए RFID कार्ड अनिवार्य किए गए हैं. साथ ही ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर को बढ़ाकर 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये कर दिया गया है. यात्रा में इस्तेमाल होने वाले टट्टुओं की मृत्यु होने पर 50,000 रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा.

यात्री इन बातों का रखें ध्‍यान

यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा. उनके पास मेडिकल सर्टिफिकेट, आधार कर्ड, फोटो और RFID कार्ड होना जरूरी है.इसके अलावा यात्रा से पहले नियमित पैदल चलने की प्रैक्टिस, प्राणायाम और हल्की एक्सरसाइज करना फायदेमंद रहेगा.साथ ही ऊनी कपड़े, रेनकोट, पानी, ट्रैकिंग स्टिक और जरूरी दवाएं साथ रखना भी जरूरी है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
40.7 ° C
40.7 °
40.7 °
24 %
4kmh
66 %
Mon
40 °
Tue
41 °
Wed
41 °
Thu
41 °
Fri
40 °

Most Popular