29.3 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
Homeदेशअब LPG पर खर्च होगा कम! 1 जुलाई से घर बैठे लगाएं...

अब LPG पर खर्च होगा कम! 1 जुलाई से घर बैठे लगाएं बायोगैस प्लांट, जानिए पोर्टल पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बायोमास एग्रीगेशन मशीनरी (BAM) पोर्टल फिर से खोलने का फैसला किया है. इसके जरिए अब बायोगैस यानी गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए आवेदन किया जा सकता है. इससे लोगों को सस्ती और साफ ऊर्जा मिलेगी. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) द्वारा संचालित BAM Portal नए आवेदनों के लिए 1 जुलाई से 30 जुलाई तक खुलेगा. इसके जरिए बायोगैस (CBG) उत्पादक आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आम जनता को घर बैठे साफ और सस्ती एनर्जी मिल सके.

बायोगैस प्लांट और BAM पोर्टल क्या है?

घरेलू कचरे, गोबर और कृषि अपशिष्ट का उपयोग करके बायोगैस बनाने से एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता कम होती है और परिवार को मुफ्त या सस्ती गैस मिलती है. छोटे पोर्टेबल प्लांट या मिनी बायोगैस के माध्यम से आसानी से घर बैठे इसका उपयोग किया जा सकता है. वहीं, BAM (Biomass Aggregation Machinery) पोर्टल पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक सरकारी मंच है. इसके जरिए कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) बनाने वाले प्लांट संचालक मशीनें खरीदने के लिए वित्तीय सहायता यानी सब्सिडी हेतु आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन

यह खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो बायोगैस बनाना चाहते हैं या इस काम से जुड़े हैं. आधिकारिक गाइडलाइन्स के अनुसार, BAM पोर्टल पर मुख्य रूप से बायोगैस या CBG प्लांट स्थापित करने वाले उद्यमी और उत्पादक आवेदन कर सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले GOBARdhan Portal पर जाएं और अपने प्लांट को रजिस्टर करें.
  • इसके बाद BAM Portal पर विजिट करें.
  • होमपेज पर ‘Register’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर, नाम और ईमेल आईडी दर्ज करके पोर्टल पर यूजर आईडी बनाएं.
  • लॉग-इन करने के बाद, फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें.
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट करें.
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular