26 C
New Delhi
Sunday, October 25, 2026
HomeImpact FeatureITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार...

ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

ITBP Recruitment 2026:  इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

जो अभ्यर्थी आईटीबीपी में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ITBP हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए योग्यता

हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इन वर्गों के लिए आवेदन शुल्क नहीं

इस भर्ती में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ITBP हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा—

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
  • भर्ती आवेदन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉगिन करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया और वेतन

ITBP हेड कॉन्स्टेबल पदों पर चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल (स्किल) टेस्ट, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) शामिल हैं।

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
54 %
2.1kmh
3 %
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular