26 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
HomeराशिफलFebruary Grah Gochar 2024: फरवरी में 4 बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल,...

February Grah Gochar 2024: फरवरी में 4 बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, कन्या और तुला सहित इन राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

February Grah Gochar 2024: फरवरी का महीना शुरू होने वाला है। वैदिक शास्त्र के मुताबिक फरवरी में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और शनि ग्रह अपनी चाल बदलेंगे।

February Grah Gochar 2024: वैदिक शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशि के लोगों को जहां हर क्षेत्र में फायदा देता है, वहीं कुछ राशि के जातकों को इस दौरान कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फरवरी का महीना शुरू होने वाला है। फरवरी में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और शनि ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। ऐसे में मेष, कर्क, कन्या, तुला और मकर राशि के लोगों को फायदा होगा। आइए जानते हैं फरवरी में ग्रहों के गोचर का समय और इन पांचों राशियों को क्या-क्या फायदे होंगे…

बुध ग्रह गोचर 2024: बुद्धि और वाणी के कारक माने जाने वाले बुध ग्रह का गोचर 1 फरवरी 2024 को मकर राशि में दोपहर 2:29 बजे होगा।

मंगल गोचर 2024: ऊर्जा, शक्ति और साहस का कारक माने गए मंगल देव 5 फरवरी 2024 को रात्रि 9:07 बजे पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

बुध अस्त 2024: हास्य-विनोद, मधुर वाणी, व्यापार और मित्रता का कारक माने जाने वाले बुध ग्रह 8 फरवरी 2024 को धनु राशि में अस्त होंगे। इसका समय रात्रि 9:17 बजे है।

शनि अस्त 2024: कर्मों के देवता शनि देव अर्धरात्रि 1:55 बजे पर 11 फरवरी 2024 को कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं।

शुक्र गोचर 2024: भौतिक सुखों, विलसता और सुंदरता की कारक शुक्र ग्रह का मकर राशि में प्रवेश 12 फरवरी 2024 को सुबह 4:41 बजे पर होगा।

सूर्य गोचर 2024: ग्रहों के राजा माने गए सूर्यदेव कुंभ राशि में 13 फरवरी 2024 को दोपहर 3:31 बजे गोचर करेंगे।

बुध गोचर 2024: बुध ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश 20 फरवरी 2024 को सुबह 6:02 बजे होगा।

इन राशि के लोगों को मिलेगा फायदा
फरवरी में इन सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष, कर्क, कन्या, तुला और मकर राशि के लोगों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। आमदनी बढ़ने से बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
26 ° C
26.1 °
26 °
100 %
1.5kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
27 °
Sun
27 °
Mon
37 °
Tue
40 °

Most Popular