35.8 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal 8 March 2026: 8 मार्च को रंग पंचमी पर...

Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: 8 मार्च को रंग पंचमी पर स्वास्थ्य, कामकाज और प्रेम संबंधों की पूरी जानकारी; जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: 8 मार्च 2026, रविवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज दोपहर 1:32 बजे तक स्वाती नक्षत्र रहेगा और उसके बाद विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा। इसके साथ ही आज रंग पंचमी का पर्व भी मनाया जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है।

आज का राशिफल मेष राशि: (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

कर्म प्रधान दिन रहेगा। थोड़ी तैयारी भी अच्छा रिजल्ट दे सकती है। मिलजुल कर काम करने के ज्यादा फायदे रहेंगे। साझेदारी व्यवसाय में नई योजनाएं बनेगी। कानूनी मामलों में संभल कर आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल वृषभ राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

पिछले कार्यों से उत्पन्न छोटे तनावों के कारण किसी एक कार्य पर फोकस करना थोड़ा मुश्किल रहेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। भावनात्मक संबंधों से भरपूर आर्थिक सहयोग और कार्यों में मदद मिलेगी।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल मिथुन राशि: (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

सुधार की स्थिति बनेगी और शिक्षा से जुड़े कार्यों में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलने से तनाव में कमी आएगी। कार्यस्थल पर अपनी समझदारी और सूझबूझ से आप समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल कर्क राशि: (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आर्थिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं लोगों पर अधिक दबाव रह सकता है। लक्ष्य पूर्ति करना आसान नहीं रहेगा। फिर भी कड़ी मेहनत से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। नए मित्रों से मेल-मिलाप बढ़ेगा।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल सिंह राशि: (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

इरादों में दृढ़ता और शब्दों में विनम्रता के साथ त्वरित निर्णय लेकर व्यवस्था संभालने मैं सफल रहेंगे। दूसरों की सलाह को सकारात्मक दृष्टिकोण से लेना होगा ।मांगलिक कार्यों पर धन खर्च करके आत्म संतोष अनुभव करेंगे।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल कन्या राशि: (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

नियमों की पालना करनी होगी। कानूनी दावपेच में उलझने से बचे। उच्च अधिकारियों या अपेक्षित लोगों का सहयोग समय पर मिलना मुश्किल रहेगा। वाणी पर नियंत्रण खोना बाद में तनाव दे सकता है।
शुभ रंग : डार्क ग्रीन कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल तुला राशि: (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

नियमित काम की अपेक्षा नई परिकल्पनाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा। योग्यता बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा परिवार से बातचीत में पुराने मुद्दे सुलझेंगे। ऐश्वर्या और आनंद के विषयों पर धन और समय खर्च होगा।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल वृश्चिक राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

स्थिति के बदलने को महत्व देना होगा। नई परिकल्पना और विचारों के साथ जुड़े तो बेहतर कार्य कर पाएंगे। अन्यथा धन और प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवनसाथी की सलाह पर चलना समस्याओं से बचाने में सहायक रहेगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल धनु राशि: (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

अधिक क्षमता से कार्य करने की आवश्यकता पड़ेगी। धैर्य और मानसिक दृढ़ता का परिचय देना होगा। शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगिता में पूर्व अनुमान से प्रदर्शन बेहतर रहने की संभावना है।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

दूसरों के आश्वासन पर आधारित आर्थिक योजना परेशानी का कारण बन सकती है। पेरेंट्स की मदद उनकी शर्तों पर मिलेगी विनम्र बने रहना होगा। शारीरिक परिश्रम पर आधारित लोगों को विशेष लाभ के योग बन रहे हैं ।
शुभ रंग : पिकॉक बल्यू
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

पिछले किए गए कार्यों के मूल्यांकन और समीक्षा का समय हो सकता है। भावनात्मक संबंधों को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। पारदर्शिता विशेष महत्व रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च की संभावना बन रही है।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

भावनात्मक रूप से दबाव में रहेंगे। मानसिक तनाव को हावी न होने दें। आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण फैसले टालना सही रहेगा। संतान की शिक्षा संबंधी योजनाओं में थोड़ा परिवर्तन करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 5

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
35.8 ° C
35.8 °
35.8 °
9 %
2.9kmh
0 %
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
39 °
Thu
39 °

Most Popular