28.1 C
New Delhi
Wednesday, September 17, 2025
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal, 2 April 2024 : वृषभ राशि वालों को मिल...

Aaj Ka Rashifal, 2 April 2024 : वृषभ राशि वालों को मिल सकता है सरकारी योजना का लाभ ,जानिए सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal, 2 April 2024 : दैनिक जीवन पर ग्रहों की स्थिति के प्रभावों के बारे में ज्योतिषीय गणना से जानें कैसा बीतेगा आज का दिन, किन राशियों के लिए होगा शुभ -

Aaj Ka Rashifal : हर दिन अपने साथ नई उम्मीदें लेकर आता है। हम इंसान भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं और उसके बारे में पहले से जानना चाहते हैं। आज के राशिफल से आप जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहेगा? दिन सकारात्मक है या नकारात्मक? आपकी राशि के अनुसार आपका दैनिक राशिफल आपकी नियमित गतिविधियों में आपका मार्गदर्शन करता है। यदि आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां आपको आज का सबसे सटीक दैनिक राशिफल मिल सके तो यह आपकी खोज का अंत है।

आप अपनी राशि के आधार पर अपना दैनिक भविष्यफल देख सकते हैं। इन भविष्यवाणियों से आपको अपने पूरे दिन का पूरा अंदाज़ा हो जाता है और फिर आप उसके अनुसार अपने दिन के कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। हमारी ज्योतिषीय गणना और दैनिक राशिफल में करियर, धन, रिश्ते, व्यवसाय और बहुत कुछ सहित आपके जीवन के हर महत्वपूर्ण पहलू के बारे में सटीक भविष्यवाणियां होती हैं। आज का दिन किन राशियों के लिए होगा शुभ, जानिए विस्तार से –

मेष (Aries):

मेष राशि वाले लोग आज अपने अधूरे काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।आज किसी बात को लेकर आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिल सकती है | किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें| अन्यथा धोखा हो सकता है| शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है|

वृषभ (Taurus):

वृषभ राशि वालों के लिए आज दिन आर्थिक रूप से ठीक रहेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने के योग हैं| बिजनेस में धन निवेश कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है | आज आपको आपके अच्छे कामों के लिए सराहना मिलेगी। जीवनसाथी से कोई बात ना छिपाएं, भविष्य में इसको लेकर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन(Gemini):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से लाभदायक रहने वाला है। आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। अधिक व्यस्तता के करण पारवारिक समस्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ बिगड़ सकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है। आज शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा|

कर्क (Cancer):

आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे| आज आप अपने परिवार को धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आज आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा| लंबे समय बाद आपसे आपका कोई परिजन मिलने आ सकता है।

सिंह (Leo):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के लिए अनेक रास्ते खुलेंगे। नौकरी में मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। शीघ्रगामी वाहनों का उपयोग करने से आपको सावधान रहना चाहिए। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य चिंताजनक रहेगा।

कन्या (Virgo):

आज का दिन मिलाजुला होगा। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आज आप बड़ा निवेश कर सकते हैं जो भविष्य में अच्छा फल देगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि कम रहेगी। सेहत पर ध्यान दें तबियत बिगड़ सकती है। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

तुला (Libra):

आज आपके लिए धन संबंधी मामले अच्छे रहेंगे। आप अपने व्यापारिक काम को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धन के मामलों में भाग्य आपके साथ होगा। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है, उन्हें कर्ज चुकाना पड़ सकता है। आज आप रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकते हैं। यदि आपकी संतान आपसे किसी चीज को लेकर लेकर जिद करती है, तो आपको उसे पूरा करना चाहिए, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio):

आज का दिन बिजनेस के मामले में मिला जुला रहेगा। आज आपको किसी बहस में नहीं पड़ना चाहिए। विवाहित पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय बहुत सावधान रहना चाहिए, अन्यथा लड़ाई झगड़ा हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने में आप व्यस्त रहेंगे, इसलिए आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। यह समय लेखकों और शोधकर्ताओं के लिए बहुत अच्छा होगा। भाई-बहन में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

धनु (Sagittarius):

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने परिवार के मुद्दों को एकत्रित होकर हल करें। संतान के विवाह को लेकर आप जल्दबाजी कर सकते हैं। हड़बड़ाहट में निर्णय लेने से बचें और कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले बहुत सोच-विचार कर लें। अपने पैसे पर नजर रखें और अन्यथा किसी वित्तीय जोखिम की संभावना हो सकती है । आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक होगा। आज के दिन आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कानून सम्बन्धी मुद्दों में हानि उठानी पड़ सकती है। अपने जीवनसाथी से बातचीत करके मन में चल रही परेशानी का हल निकाल सकेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा।

आपको अपने करियर को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कुछ समय निकलकर अपने माता-पिता की सेवा पर ध्यान देना होगा| प्रेमी की भावनाओं की अनदेखी न करे अन्यथा रिश्तों में थोड़ी ख़टास आ सकती है।

कुंभ (Aquarius):

आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी वर्ग वाले लोगों को इस सप्ताह पदोन्नति मिल सकती है। आज आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें और उधार देने से बचें। आज आपका स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा।

इसके लिए अपने कामों से थोड़ा समय निकलकर अपने ऊपर ध्यान दे और किसी डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले| विदेश जाकर पड़ने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अपनी कोशिश जारी रखनी होगी है। आज आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे ।

मीन (Pisces):

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। अगर आज आप कुछ नया करना चाहें तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है | कोई सरकारी योजना आपको काफ़ी लाभ दे सकती है| अपने पिता से सलाह लेकर ही पारिवारिक व्यवसाय में आगे बड़े | राजनीतिक क्षेत्रों में काम करने वाले जातकों को अपनी महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है|

पुरानी नौकरी छोड़कर नयी नौकरी करने के लिए समय ठीक रहेगा| किसी कानूनी मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है| आपको अपने करियर को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परिवार में किसी की शारीरिक बीमारी से आप चिंता में रहेंगे |

- Advertisement - Advertisement - Yatra Swaaha
RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
83 %
1.5kmh
20 %
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
37 °

Most Popular