37.3 C
New Delhi
Friday, June 26, 2026
Homeहेल्थRazor: शेविंग रेजर का इस्तेमाल करते वक्त रखें ये सावधानियां, हो सकती...

Razor: शेविंग रेजर का इस्तेमाल करते वक्त रखें ये सावधानियां, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

Razor: ज्यादातर लोग शेविंग के लिए रेजर का उपयोग करते हैं। शेविंग रेजर का उपयोग चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों से बाल हटाने के लिए किया जाता है। अक्सर सभी लोग शेविंग रेजर को एक से ज्यादा बार इस्तेमाल करते है और ज्यादा से ज्यादा रेजर की ब्लेड बदल लेते हैं| पर आपको बता दें कि रेजर -बार-बार इस्तेमाल करने से आपको कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं|बता दें कि रेजर का गलत प्रयोग करने से से अक्सर स्किन में अक्सर रैशेज और दर्दनाक छाले हो सकते हैं|

Razor: ज्यादातर लोग शेविंग के लिए रेजर का उपयोग करते हैं। शेविंग रेजर का उपयोग चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों से बाल हटाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रेजर आपको कई बीमारियां भी दे सकता है। कभी-कभी इस रेजर से सामान्य स्किन समस्याओं से लेकर कुछ खतरनाक बीमारियां तक हो सकती हैं।

Razor से हो सकता है स्किन इंफेक्शन:

अक्सर सभी लोग शेविंग रेजर को एक से ज्यादा बार इस्तेमाल करते है और ज्यादा से ज्यादा रेजर की ब्लेड बदल लेते हैं| पर आपको बता दें कि रेजर -बार-बार इस्तेमाल करने से आपको कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं| हम अक्सर रेजर को सिर्फ सदा पानी से धोकर रख देते हैं|

परन्तु इससे रेजर पूरी तरह साफ़ नहीं हो पाता है| बता दें कि अगर रेजर ठीक से साफ़ नहीं किया गया हो या गीला रह गया हो तो उसमें छोट-छोटे कीटाणु पनप जाते हैं। जिससे यीस्ट या फंगल संक्रमण की संभावना बहुत बढ़ जाती है। साथ ही गंदे रेजर का प्रयोग करने से फलिक्यलाइटिस और रिगवार्म जैसे इन्फेक्शन भी हो सकते हैं|

कैसे बचाव करें:

रेजर से होने वाले इन्फेक्शन से बचने के लिए इसका ठीक से साफ़ होना बेहद जरूरी है| इसलिए अब आप जब भी शेविंग करें अपने रेजर को अच्छी तरह साफ करना ना भूलें| इसके लिए अगर संभव हो तो इस्तेमाल करने के बाद रेजर को कुछ देर के लिए गर्म पानी में डाल कर रख दें, फिर किसी साफ़ टॉवल से पोंछकर कर सुखा लें|

बता दें कि गीली जगह पर बेक्टेरिया जल्दी पैदा होता है इसलिए रेजर को किसी बंद डिब्बे या शेविंग किट में रखते समय ध्यान रखे की वह कंटेनर या बॉक्स गीला ना हो| ऐसा करने से आप फंगल और बैक्टीरियल और वायरल रोगों से बच सकते हैं।

त्वचा पर छाले और रैशेज:

रेजर को कभी किसी दूसरे के साथ शेयर करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है| परन्तु यदि फिर भी आपको अपने रेजर को किसी के साथ शेयर करना पड़ रहा है तो इसे दोबारा इस्तेमाल करने से पहले किसी कीटाणुनाशक दवाई का उपयोग जरूर करें | बिना hygiene किया हुआ रेजर इस्तेमाल करने से बैक्‍ट‍ीरियल इंफेक्‍शन का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है, इसमें स्‍टाफीलोकोकस इंफेक्‍शन सबसे आम बात है।

स्किन रोग:

बता दें कि रेजर का गलत प्रयोग करने से से अक्सर स्किन में अक्सर रैशेज और दर्दनाक छाले हो सकते हैं| इसलिए, शेविंग करते समय गंदे रेजर के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

हेपेटाइटिस:

अक्सर देखा जाता है की एक परिवार में रहने वाले लोग ज्यादातर एक ही रेजर का उपयोग करते हैं| परन्तु यह बहुत खतरनाक हो सकता है| बता दें कि अगर एक से अधिक लोग सेम रेजर या शेविंग ब्लेड का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हर बार रेजर को इस्तेमाल करने से पहले गर्म पानी से धो लेना चाहिए।

कोशिश करें कि अपने शेविंग ब्रश, शेविंग ब्लेड और रेजर को किसी और के साथ शेयर ना करें ।कभी-कभी किसी भी बैक्टीरियल या वायरस इंफेक्शन से संक्रमित व्यक्ति के साथ रेजर को शेयर करने आपके संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है। इससे आपको हेपेटाइटिस का खतरा भी हो सकता है |

एमएसआरए:

यह भी एक तरह का स्किन इंफेक्शन ही होता है लेकिन अन्य इंफेक्शन से ज्यादा गंभीर। यह इतना गंभीर होता कि इसकी वजह से कई बार जान तक भी जा सकती है। यह इंफेक्शन एक से ज्यादा लोगों के साथ रेजर शेयर करने से होता है। एमएसआरए इंफेक्शन में स्किन में सूजन आ जाती है और त्वचा लाल पड़ जाती है। इसमें दर्द भी होता है। इसकी वजह से बुखार भी हो सकता है।

फॉलिक्युलाइटिस:

फॉलिक्युलाइटिस नाम की बीमारी दूसरे का यूज किया रेजर इस्तेमाल करने से हो सकती है। यह इंफेक्शन बालों की जड़ों में होता है। फॉलिक्युलाइटिस होने पर त्वचा पर रैशेज हो जाते हैं। इसके साथ ही इनमें मवाद भी आने लगता है। ध्यान रखें कि इस स्थिति में तब तक शेव ना करें जब तक रैशेज पूरी तरह खत्म ना हो जाएं। इसके साथ ही डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
27 %
0.6kmh
1 %
Thu
37 °
Fri
42 °
Sat
44 °
Sun
44 °
Mon
43 °

Most Popular