38.6 C
New Delhi
Monday, July 27, 2026
Homeहेल्थMumps infection: जानिए कितनी खतरनाक है मम्प्स बीमारी, बच्चों में फैल रही...

Mumps infection: जानिए कितनी खतरनाक है मम्प्स बीमारी, बच्चों में फैल रही तेजी से, ये हैं लक्षण और बचाव के तरीके

Mumps infection: वैसे तो यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है लेकिन इसकी चपेट में बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। केरल में इस बीमारी के एक ही दिन में करीब 190 मामले सामने आए हैं। इसकी वजह से लोग डरे हुए हैं। वहीं मार्च माह में ही इस बीमारी के करीब 2505 मामले सामने आ चुके हैं। केरल के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिडछे दो माह में इस बीमारी के करीब 11467 मामले सामने आए हैं। जानते हैं यह बीमारी कितनी खतरनाक है और इसके लक्षण व बचाव के तरीके क्या हैं।

Mumps infection: केरल में इन दिनों एक बीमारी की वजह से लोगों में हडकंप मचा हुआ है। इस बीमारी का नाम है मम्प्स। वैसे तो यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है लेकिन इसकी चपेट में बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। इसको लेकर केरल के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। केरल में इस बीमारी के एक ही दिन में करीब 190 मामले सामने आए हैं। इसकी वजह से लोग डरे हुए हैं।

वहीं मार्च माह में ही इस बीमारी के करीब 2505 मामले सामने आ चुके हैं। केरल के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो माह में इस बीमारी के करीब 11467 मामले सामने आए हैं। जानते हैं यह बीमारी कितनी खतरनाक है और इसके लक्षण व बचाव के तरीके क्या हैं।

वायरल इंफेक्शन:

दरअसल,मम्प्स नाम की यह बीमारी एक वायरल इंफेक्शन है। यह बीमारी सीधे लोगों के इम्यून सिस्टम पर प्रभाव डालती है। इस इंफेक्शन की वजह से व्यक्ति के दोनों गालों के किनारे मौजूद सलाइवा बनाने वाले पैरोटिड ग्लैंड प्रभावित होते हैं। इससे उन ग्लैंड में सूजन आ जाती है, जिससे चेहरे का आकार बिगड़ जाता है। मम्प्स इंफेक्शन में कई बार गर्दन में भी तेज दर्द महसूस होता है। मम्प्स इंफेक्शन की चपेट में बच्चे ज्यादा आते हैं।

मम्प्स के लक्षण:

वैसे तो मम्प्स इंफेक्शन के लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते हैं। लेकिन इंफेक्शन होने के 2 से 3 सप्ताह बाद इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। हालांकि कुछ लोगों में इसके लक्षण बहुत हल्के हो सकते हैं। जानते हैं मम्प्स के लक्षण।

निगलने में कठिनाई

मुंह सूखना

मांसपेशियों में दर्द

जोड़ों में दर्द

लार ग्रंथियों की सूजन

तेज बुखार

सिरदर्द

खाने का मन न करना

थकान महसूस होना

चेहरे के किनारों पर सूजन

कितना खतरनाक है मम्प्स:

विशेषज्ञों के अनुसार, मम्प्स इंफेक्शन पैरामिक्सोवायरस की वजह से फैलता है। यह एक संक्रामक रोग है। इससे पीड़ित शख्स के संपर्क में आने से यह दूसरों में फैल सकता है। इसके अलावा हवा में वॉटर ड्रॉप्लेट्स के माध्यम से भी यह दूसरों में फैल सकता है। कई बार इस बीमारी का असर दिमाग पर भी हो सकता है। इससे दिमाग में सूजन आ सकती है। गंभीर नतीजों में यह पीड़ित व्यक्ति के पेन्क्रीयाज और टेस्टिकल्स को भी प्रभावित कर सकता है।

ये हैं बचाव के तरीके:

यह एक इंफेक्शन है और इससे बचने के लिए एक्सपर्ट्स लोगों को मास्क लगाकर रखने और समय—समय पर हाथ धोने की सलाह देते हैं। वहीं बच्चों के लिए मम्प्स की वैक्सीन मौजूद है। आप अस्पताल में जाकर बच्चों को वैक्सीन लगवा सकते हैं। जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है, उन लोगों को यह इंफेक्शन जल्दी चपेट में लेता है।

ऐसे में अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करें। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि मम्प्स इंफेक्शन का शिकार हुए लोगों को एसिड वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे तकलीफ बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
38.6 ° C
38.6 °
38.6 °
32 %
1.2kmh
88 %
Mon
38 °
Tue
36 °
Wed
39 °
Thu
36 °
Fri
37 °

Most Popular