36 C
New Delhi
Friday, June 26, 2026
Homeहेल्थCalorie: जानिए रोजाना आपके लिए कितनी कैलौरी लेना और कितनी बर्न करना...

Calorie: जानिए रोजाना आपके लिए कितनी कैलौरी लेना और कितनी बर्न करना जरूरी, ताकि आप रहें बिल्कुल फिट

Calorie: हर उम्र के लिए अलग-अलग कैलोरी निर्धारित की गई है। आज लोगों की जीवनशैली बहुत सुस्त हो गई है। कम व्यायाम करने वाली महिलाओं के लिए सही वजन और कैलोरी का पता लगाना महत्वपूर्ण है।

Calorie: दिनभर हम जो भी कार्य करते हैं उसमें कैलोरी खर्च करते हैं। हम जितनी मेहनत का काम करते है, उतनी कैलोरी खर्च होगी। जब हम रोज की जरूरत के हिसाब से कैलोरी खर्च नहीं कर पाते है तो वह चर्बी बन जाती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है। ऐसे में आपको हर दिन निर्धारित मात्रा में ही कैलोरी खाना चाहिए।

हर उम्र के लिए अलग-अलग कैलोरी निर्धारित की गई है। आज लोगों की जीवनशैली बहुत सुस्त हो गई है। कम व्यायाम करने वाली महिलाओं के लिए सही वजन और कैलोरी का पता लगाना महत्वपूर्ण है। हम सभी की डेली कैलोरी की आवश्यकता अलग है। साथ ही, प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत अलग-अलग मात्रा में दूध, दही, सब्जियां, फल, दालें और नट्स लेनी चाहिए।

ताकि वे स्वस्थ रहें और मोटापे से बच सकें। हम इस लेख में जानेंगे की किसे कितनी कैलोरी की जरूरत है और कितनी कैलोरी हर दिन बर्न करनी चाहिए ताकि वसा नहीं बढ़े। साथ ही यह भी जानेंगे कि उन महिलाओं का वजन कितना होना चाहिए जो शारीरिक गतिविधियों को कम करती हैं

वजन कम के लिए कैलोरी बर्न करना जरूरी:

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वजन कम करने या मोटापा कम करने के लिए कैलोरी बर्न करना आवश्यक है। शरीर सोते, जागते, सांस लेते और हर कार्य करते समय कैलोरी बर्न करता है। कैलोरी को सही तरह से बर्न करने से मेटाबोलिज्म बेहतर होता है और शरीर हेल्दी रहता है। कैलोरी बर्न करने के कई तरीके हैं। BMR फॉर्मूला इसमें सबसे खास माना जाता है। इससे पता चलता है कि एक व्यक्ति को दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए।

सामान्य कैलोरी चार्ट:

यह कैलोरी चार्ट सामान्य है| यह चार्ट औसत आदमी जिसकी लंबाई 5 फुट 9 इंच और वजन 90 किलो है, और एक महिला की लंबाई 5 फुट 3.5 इंच और वजन 77 किलो है के हिसाब से दिया गया है। लेकिन अगर आप अधिक खाना खाते हैं तो आपको अधिक कैलोरी बर्न करने की जरूरत पड़ेगी।

आपको एक्सरसाइज करने की भी की जरूरत पड़ सकती है । यदि आप अपनी जरूरत से कम कैलोरी खर्च करते हैं, तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाएगा और शरीर को कई तरह की बीमारियां झेलनी पड़ सकती है।

रोज औसत कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए?

पुरुषों को रोज औसत कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए?

उम्र कैलोरी
20 2020
30 1964
40 1907
60 1793
70 1737

महिलाओं को रोज औसत कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए?

उम्र कैलोरी
20 1559
30 1516
40 1473
50 1429
60 1386
70 1343

महिलाओं के लिए सही वजन का निर्धारण उनके बॉडी मास इंडेक्स (BMI) पर निर्भर करता है। आईसीएमआर के अनुसार, शारीरिक श्रम कम करने वाली महिला का वजन लगभग 55 किलो ग्राम होना चाहिए।

कम शारीरिक गतिविधि करने वाली महिलाओं को अपने वजन और कैलोरी पर ध्यान देना चाहिए। एक संतुलित आहार, जिसमें पर्याप्त मात्रा में दूध, दही और फल शामिल हों उन्हें स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है।

कैलोरी की आवश्यकता:

ICMR की गाइडलाइन्स और डाइट चार्ट के अनुसार, कम शारीरिक गतिविधि करने वाली महिलाओं को कुछ 1660 कैलोरी की आवश्यकता होती है ।

दूध और दही:

दूध में विटामिन डी और कैल्शियम की भरपूर मात्रा है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक हैं। कम शारीरिक परिश्रम वाली महिलाओं को 300 मिलीग्राम दूध चाहिए।

फल:

फलों में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। आईसीएमआर के अनुसार, कम शारीरिक परिश्रम वाली महिलाओं को 100 ग्राम फलों की जरूरत होती है।

अनाज एवं हरी सब्जियां:

साबुत अनाज बहुत सारे मिनरल और पोषक तत्वों से भरपूर है। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण हैं। गाइडलाइन के अनुसार, कम शारीरिक परिश्रम वाली महिलाओं को 190 ग्राम साबुत अनाज चाहिए।साथ ही 100 ग्राम हरी पत्तेदार सब्जियां चाहिए।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36 ° C
36 °
36 °
30 %
2.1kmh
3 %
Fri
42 °
Sat
44 °
Sun
45 °
Mon
44 °
Tue
38 °

Most Popular