34.2 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
Homeहेल्थHot water: गर्मियों में भी गर्म पानी पीने से होते हैं अद्भुत...

Hot water: गर्मियों में भी गर्म पानी पीने से होते हैं अद्भुत फायदें, यहां जानिए

Hot water: हम सर्दियों में तो गर्म पानी का सेवन करते हैं पर गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में भी गर्म पानी के कुछ बेहतरीन फायदे होते हैं। आज की बदलती लाइफस्टाइल के चलते unhealthy खाना खाने से कई लोग अपने बढ़ते वजन और पेट से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप गर्म पानी का सेवन करते है तो आपकी सेहत को भी कई चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं।

Hot water: हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि सुबह-सवेरे उठने और रात को सोने से पहले गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। स्वास्थ विशेषज्ञों के अनुसार हेल्दी और फिट रहने के लिए व्यक्ति को रोज सही मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। हम सर्दियों में तो गर्म पानी का सेवन करते हैं पर गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में भी गर्म पानी के कुछ बेहतरीन फायदे होते हैं। आज की बदलती लाइफस्टाइल के चलते unhealthy खाना खाने से कई लोग अपने बढ़ते वजन और पेट से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहते हैं।

ऐसे में अगर आप गर्म पानी का सेवन करते है तो आपकी सेहत को भी कई चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं। बता दें कि गर्म पानी शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। जिससे मोटापा घटाने में मदद मिलती है। मोटापा घटाने के अलावा यह पाचन में सुधार करके कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। यह आपकी नींद को भी इम्प्रूव करता है। इसके अलावा आइए जानते हैं गरम पानी पीने के कुछ और अनोखे फायदे।

वजन घटाने में कारगर:

वजन घटाने के लिए भोजन पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। साथ में थोड़ी एक्सरसाइज भी जरूरी है। लेकिन अगर आप इन सब के साथ रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो उससे शरीर में जमा फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इससे वजन कम करना आसान हो जाता है।

कब्ज से आराम:

रात को भी खाना खाने के बाद सोने से पहले गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। इससे पेट में भोजन पचने में मदद मिलती है जिससे सुबह आसानी से पेट भी साफ हो जाता है और आप हल्का महसूस करते हैं। रात को गर्म पानी पीने से यह आपके स्ट्रेस के लेवल को भी कम करने में मदद करता है, जिससे आपकी नींद और बेहतर हो सकती है।

मांसपेशियों में जकड़न से राहत:

कई बार हमें शरीर में जकड़न महसूस होती है। खानपान की गलत आदतों के चलते आजकल के युवा कम उम्र में ही बॉडी पेन से परेशान रहने लगे हैं। वृद्धावस्था में तो यह परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। बता दें कि यदि आप रोजाना गर्म पानी पीते हैं तो इससे मांसपेशियों में होने वाली जकड़न से राहत मिलती है।

बॉडी को डिटॉक्स करता है:

बता दें कि गर्म पानी एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है। गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है। गर्म पानी त्वचा में पोर्स को खोलने में मदद करता है जिससे अधिक पसीना आता है। इस पसीने के साथ-साथ शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाते हैं। आप ग्रीन टी या नींबू के साथ भी गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं।

त्वचा के लिए भी फायदेमंद:

अक्सर त्वचा पर कील-मुहांसे की समस्या होने लगती है। ज्यादातर यह समस्या शरीर में उपस्थित टॉक्सिन और गंदगी के कारण होती है। जैसा की हमनें बताया कि गर्म पानी त्वचा में पोर्स को खोलने में मदद करता है, जिससे पसीने के साथ टॉक्सिन और गंदगी शरीर से बाहर निकल जाती है।

शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स के बाहर निकल जाने से त्वचा पर होने वाली कील-मुहांसे की समस्या से आराम मिलता है। इसके अलावा गर्म पानी स्किन में रक्त के प्रवाह को भी बढ़ाता है जिससे स्किन टाइट होती है और आपकी उम्र कम लगने लगती है। यह स्किन को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है जिससे चेहरे का ग्लो बना रहता है।

दांत होंगे बेहतर:

कई लोगों को गर्म दांतों में दर्द एवं सेंसिटिविटी जैसी परेशानियाँ होती हैं | गर्म पानी पीने से आपको इस दर्द से आराम मिल सकता है| गर्म पानी बॉडी में ब्लोड्ड फ्लो को बेहतर करता है जिससे मसूड़े मजबूत बनते हैं।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
49 %
5.7kmh
93 %
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular