30.7 C
New Delhi
Thursday, July 23, 2026
Homeहेल्थHealth tips: गर्मियों में इन 4 चीजों का सेवन बढ़ा देता है...

Health tips: गर्मियों में इन 4 चीजों का सेवन बढ़ा देता है हीट स्ट्रोक का खतरा

Health tips: गर्मी के मौसम में लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं। कई बार तो गंभीर परिस्थितियों में लोगों की मौत तक हो जाती है। बता दें कि हर मौसम में खान पान अलग होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में कुछ चीजों का सेवन आपके शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। ऐसे में इन चीजों का सेवन गर्मियों में बंद कर देना चाहिए।

Health tips: अभी गर्मियों का मौसम चल रहा है। देश के कई हिस्सों में लू के थपेड़े और भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री से भी पार चला गया है। गर्मी की वजह से कई लोगों की मौत हो रही है।

गर्मी के मौसम में लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं। कई बार तो गंभीर परिस्थितियों में लोगों की मौत तक हो जाती है। बता दें कि हर मौसम में खान पान अलग होता है। सर्दियों में लोग जैसे गर्म चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं। वहीं गर्मियों में लोग ठंडी चीजों और तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करते हैं। गर्मी के मौसम में खान-पान में बदलाव करना जरूरी हो जाता है।

दरअसल, गर्मियों के मौसम में कुछ चीजों का सेवन आपकी सेहत को खराब कर सकता है। इसके साथ ही कुछ चीजों के सेवन से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में कुछ चीजों का सेवन आपके शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। ऐसे में इन चीजों का सेवन गर्मियों में बंद कर देना चाहिए। उन पदार्थों के बारे में जानते हैं, जिनसे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

चाय, कॉफी:

हमारे देश में ज्यादातर लोग चाय—कॉफी के शौकीन हैं। चाहे सर्दी का मौसम हो या गर्मी का लोग चाय कॉफी बड़े चाव से पीते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में चाय कॉफी का सेवन आपके पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। गर्मियों के मौसम में वैसे भी पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं। दरअसल, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थ शरीर में गर्मी और पित्त को बढ़ाते हैं।

इसी कारण से गर्मियों के मौसम में चाय, कॉफी का सेवन बिल्कुल कम कर देना चाहिए। एक्सपर्ट्स का इस बारे में कहना है कि गर्मी के मौसम में ऑयली और मसालेदार खाना भी नहीं खाना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थ शरीर की गर्मी को बढ़ाते हैं और उससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

लाल मिर्च पाउडर:

ज्यादातर लोगों को मसालेदार खाना बहुत पंसद होता है। इसी वजह से वे खाने में मसालों का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। कई लोग खाने में लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल भी ज्यादा करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गर्मी में ज्यादा लाल मिर्च का सेवन सीने और पेट में जलन कर सकता है। गला भी सूज सकता है। इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। अगर आप ऐसा खाना खाने के बाद धूप में निकलते हैं तो लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

लहसुन:

लहसुन में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। सर्दियों में अधिक लहसुन खाना चाहिए। यह शरीर में गर्मी और ऊर्जा को बनाए रखता है। लहसुन वैसे तो सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन गर्मियों में यह हानिकारक भी हो सकता है। शरीर में अधिक लहसुन खाने से गर्मी बढ़ती है। लहसुन चयापचय में सुधार और वजन कम करने के लिए अच्छा है, लेकिन गर्मियों में बहुत अधिक लहसुन खाने से पित्त, सांसों की बदबू और कभी-कभी रक्तस्राव हो सकता है।

अदरक:

अदरक खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन गर्मियों में अधिक अदरक खाना खतरनाक हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप दस्त और शरीर में पानी की कमी हो सकती है। साथ ही अधिक अदरक खाने से पेट में दर्द हो सकता है। इससे हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ सकती है।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
60 %
4.5kmh
12 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
34 °
Sun
39 °
Mon
38 °

Most Popular