21.9 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeहेल्थGreek yoghurt: डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित कई बीमारियों में लाभदायक है ग्रीक...

Greek yoghurt: डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित कई बीमारियों में लाभदायक है ग्रीक योगर्ट, ऐसे बनाएं घर पर

Greek yoghurt: यह हड्डियों को मजबूत बनता है और इसका सेवन करने से यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है। ग्रीक योगर्ट में विटामिन बी12, कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे रहते हैं।

Greek yoghurt: ग्रीक योगर्ट को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। इसे हंग कर्ड भी कहा जाता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह काफी फायदेमंद होता है| ग्रीक योगर्ट में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं| यह हड्डियों को मजबूत बनता है और इसका सेवन करने से यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है।

ग्रीक योगर्ट में विटामिन बी12, कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे रहते हैं। ग्रीक योगर्ट, दही से बना एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डेयरी उत्पाद है। इसे बनाने के लिए दही से मट्ठा निकालने के बाद एक गाढ़ा, क्रीमी और प्रोटीन से भरपूर दही तैयार किया जाता है।

वजन को नियंत्रित करता है:

ग्रीक योगर्ट में बहुत प्रोटीन होता है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे वजन कम करना आसान होता है।

हड्डी मजबूत होती है:

हड्डियों की सेहत के लिए विटामिन-डी और कैल्शियम सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ग्रीक योगर्ट में यह दोनों ही तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं| इसलिए यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को रोकता है।

पाचन प्रक्रिया में सुधार:

जीवित सूक्ष्मजीवों को प्रोबायोटिक्स कहा जाता है। यह हमारी आंतो की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। ग्रीक योगर्ट में प्रोबायोटिक्स भी होते हैं| इसलिए यह हमारी पाचन क्रिया में सुधार करता है| इससे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और सूजन कम होती है।

मांसपेशियों का विकास:

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। यह खासकर व्यायाम करने वालों के लिए फायदेमंद होता है।

ब्लड प्रेशर:

दिल की सेहत के लिए हाई ब्लड प्रेशर खतरनाक होता है | ग्रीक योगर्ट में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इससे आपका दिल तंदुरस्त रहता हैं |

डायबिटीज:

ग्रीक योगर्ट डायबिटीज के खतरे को भी कम करने में मदद करता है। ग्रीक योगर्ट में मौजूद प्रोटीन और वसा ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है।

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी:

बालों और त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन, विटामिन और खनिज होते हैं। इसे हेयर मास्क और फेस मास्क के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

ग्रीक योगर्ट घर पर कैसे बनाएं:

ग्रीक योगर्ट घर पर बनाने के लिए, दूध को एक बर्तन में अच्छी तरह से उबाल लें, फिर एक कांच के कंटेनर में रखें और 110 डिग्री पर ठंडा होने दें, बार-बार हिलाएं। एक छोटे बाउल में आधा कप दूध और आधा कप दही मिलाकर ग्रीक योगर्ट बनाएं। दोनों को मिलाकर दूध वाले कंटेनर में डालें। चम्मच से दही और दूध को अच्छे से मिलाकर कंटेनर को किसी तौलिया से ढक दें। बेहतर परिणाम के लिए इसे गर्म या सूखे स्थान पर रखें। 12 घंटे के लिए ग्रीक योगर्ट मिश्रण को छोड़ दें। 12 घंटे के बाद इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए कम से कम 2 घंटे के लिए रखें।

अब छलनी को एक बर्तन के ऊपर रखें और सूती कपड़ा उसमें डालें। कपड़े में योगर्ट डाल दीजिए। फिर दही के कपड़े से ढंककर आधा घंटे छोड़ दें। आधा घंटे बाद सूती के कपड़े को खोलकर देखें कि पूरा पानी बाहर निकल गया है। आपका ग्रीक योगर्ट तैयार हो गया है। प्लास्टिक या ग्लास के कंटेनर में इसे स्टोर करके सुरक्षित रखें। प्लेन ग्रीक योगर्ट को फ्लेवर देने के लिए आप मैंगो पल्प, जामुन, शहद, छोटे अनानास और अन्य फलों के टुकड़े और पल्प को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे फ्रिज में रखकर 7-8 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
21.9 ° C
21.9 °
21.9 °
90 %
5.1kmh
99 %
Sat
22 °
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular