22.9 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
Homeहेल्थFruits: खाली पेट ना करें इन फलों का सेवन, सेहत को हो...

Fruits: खाली पेट ना करें इन फलों का सेवन, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Fruits: कहा जाता है कि सुबह के समय फलों का सेवन करना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है| परन्तु क्या आप जानते है कि कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिनका सेवन सुबह खाली पेट करने से आपके शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं| साइट्रस एसिड यानि खट्टे फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाया जाता है। परन्तु यदि आप सुबह खाली पेट इन फलों का सेवन करते हैं तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं|

Fruits: हमारे शरीर को सभी प्रकार के मिनिरल्स और विटामिन की जरूरत होती है। फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन करने से हमारे शरीर में इन तत्वों की कमी पूरी हो जाती है| कहा जाता है कि सुबह के समय फलों का सेवन करना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है| परन्तु क्या आप जानते है कि कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिनका सेवन सुबह खाली पेट करने से आपके शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं|

साइट्रस एसिड यानि खट्टे फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाया जाता है। परन्तु यदि आप सुबह खाली पेट इन फलों का सेवन करते हैं तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं| दरअसल ऐसे फल खाली पेट खाने से शरीर में एसिडिटी लेवल बढ़ जाता है जिससे आपको गैस्ट्रिक प्रॉब्लम और उलटी एवं बेचैनी जैसे परेशानियां हो सकती हैं| आइए जानते है ऐसे कौन से खट्टे फल हैं जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

साइट्रस एसिड वाले Fruits ना खाएं:

खट्टे फलों को खाली पेट कभी नहीं खाना चाहिए। अंगूर भी एक खट्टा फल होता हैं और इसमें बहुत अधिक मात्रा में एसिड पाया जाता है| इसलिए कभी भी खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए| खाली पेट इसका सेवन करने से आपको पेट में जलन, एसिड, अल्सर और गैस्ट्रिक जैसी शिकायतों का सामना करना पड़ सकता है।

मुसंब्बी या संतरा में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है और इनमें भरपूर मात्रा में साइट्रिक एसिड भी होता है| इसलिए इन फलों का भी सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए| इन फलों को खाने से शरीर में एसिड बढ़ जाता है और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है।

केला:

सेहत की दृष्टि से केला बहुत ही अच्छा फल होता है| इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है| यह हमे शरीर को ताकत देता है| परन्तु केला थोड़ा भारी फल होता है इसलिए यह आसानी से नहीं पचता है| इसे खाली पेट खाने से पेट में बेचैनी, उल्टी जैसी परेशानी पैदा हो सकती हैं|

अनानास:

अनानास विटामिन सी से भरपूर होता है| परन्तु हर कोई इसे जल्दी से पचा नहीं पाता है इसलिए कई बार इसका सेवन खाली पेट करने से आपको दस्त जैसी परेशानी हो सकती है|

आम:

आम को फलों का राजा भी कहा जाता है| शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे आम खाना पसंद नहीं होगा| रसीले और मीठी-मीठे आम देखकर इसे तुरंत खाने का मन करता है। परन्तु आम एक गर्म प्रवति का फल होता है| इसलिए खाली पेट खाने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है| जिस कारण से डाइजेशन एकदम खराब हो जाता है और आपको ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है।

क्या-क्या परेशानी हो सकती हैं :

वजन कम करने के लिए कई लोग खाली पेट फलों का सेवन करते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है| खाली पेट फल खाने से आपका पेट भर जाता है और पेट फूलने लगता है। इससे आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। खाली पेट फल लेने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। जिससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है|

खट्टे फलों जैसे अंगूर, संतरा आदि को खाली पेट खाने से आपको गैस्ट्रिक रोग हो सकता हैं। इससे आपको अपच, गैस, खट्टी डकार, सिर दर्द और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नाशपाती, लीची और आम जैसे फलों को खाली पेट खाने से आपके पेट में गड़बड़ हो सकती है और उल्टी, बेचैनी, दिल की बीमारी और जी मिचलाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
92 %
3.3kmh
100 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °

Most Popular