34.3 C
New Delhi
Monday, July 27, 2026
Homeहेल्थEye Health Foods for Summer: गर्मी में आंखों की जलन से हैं...

Eye Health Foods for Summer: गर्मी में आंखों की जलन से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये फल-सब्जियां, मिलेगी राहत

Eye Health Foods for Summer: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, गर्म हवा, धूल, प्रदूषण, धूल भरी आंधियां और लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल आंखों में थकान, जलन और सूखापन बढ़ा सकता है। ऐसे में आंखों को प्राकृतिक रूप से राहत दिलाने में सही खानपान अहम भूमिका निभाता है। मौसमी फल और सब्जियां कुछ ऐसी होती हैं जो आंखों को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी देती हैं, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

इन फलों को करें डाइट में शामिल

  • तरबूज: तरबूज गर्मी के फलों में काफी लाभकारी माना जाता है। पानी की मात्रा इसमें बहुत अधिक होती है, जिससे शरीर और आंखें हाइड्रेट रहती हैं। विटामिन ए और लाइकोपीन भी इसमें मौजूद होते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाए रखते हैं।
  • खीरा : खीरा भी आंखों की ड्राइनेस और जलन को कम करने में काफी कारगर है। इसकी ठंडक और एंटीऑक्सीडेंट गुण आंखों को राहत देते हैं। ये फल शरीर में नमी बनाए रखते हैं। इसीलिए लोग आंखों पर खीरे के टुकड़े रखते भी हैं।
  • आम, पपीता और खरबूज: आम, पपीता और खरबूजे में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो आंखों की थकान को कम करते हैं।
  • संतरा और मौसंबी: संतरा और मौसंबी जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर होता है, जो आंखों की रक्त वाहिकाओं को मजबूती देता है।

इन सब्जियों को करें डाइट में शामिल:

  • हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं, इनमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की सेहत के लिए सहायक होते हैं।
  • गाजर-टमाटर: गाजर का नाम आंखों के लिए सबसे पहले लिया जाता है। इसका बीटा कैरोटीन शरीर में पहुंचकर विटामिन ए के सक्रिय रूप में तब्दील हो जाता है, जिससे आंखों का सूखापन और कमजोरी दूर होती है। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन और विटामिन सी आंखों की थकान हटाने में मददगार हैं।
  • शिमला मिर्च और ब्रोकली: शिमला मिर्च और ब्रोकली भी आंखों को पोषण देने के मामले में काफी उपयोगी सब्जियां हैं। पर्याप्त पानी पीना और स्क्रीन टाइम घटाना भी आंखों की हिफाजत के लिए उतना ही जरूरी है।
RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
34.3 ° C
34.3 °
34.3 °
46 %
2kmh
69 %
Sun
34 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
35 °

Most Popular