30.7 C
New Delhi
Tuesday, July 28, 2026
Homeहेल्थहार्ट को रखना है हेल्दी तो सुबह की इन गलतियों से रहें...

हार्ट को रखना है हेल्दी तो सुबह की इन गलतियों से रहें दूर, नहीं तो बढ़ सकता है जोखिम

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यंगस्टर्स भी दिल की बीमारी से जुझ रहे हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा इतना क्यों बढ़ रहा है। इसकी असल वजह है सुबह की कुछ अनहेल्दी आदतें। हमारी कुछ ऐसी आदतें, जिन्हें हम बहुत सामान्य मानते हैं, धीरे-धीरे हमारे दिल को कमजोर कर रही हैं। खासकर सुबह की शुरुआत में की जाने वाली गलतियां हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा रही है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह की कौन कौन सी आदतें दिल की बीमारी को बढ़ा रही है।

1. अलार्म बजते ही झटके से उठना

सुबह गहरी नींद से अचानक और झटके से उठने पर शरीर में ‘कोर्टिसोल’ और ‘एड्रिनलीन’ जैसे स्ट्रेस हार्मोन का लेवल तेजी से बढ़ता है। इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट अचानक बढ़ जाते हैं, जो दिल पर भारी दबाव डालता है। ऐसे में अलार्म बजने के बाद बिस्तर पर ही 2 मिनट रुकें, गहरी सांस लें, शरीर को स्ट्रेच करें और फिर धीरे से उठें।

2. उठते ही चाय या कॉफी का सेवन
खाली पेट बेड-टी या कॉफी पीने से शरीर में एसिडिटी बढ़ती है और डिहाइड्रेशन हो सकता है। कैफीन की अत्यधिक मात्रा खाली पेट लेने से दिल की धड़कनें अनियमित हो सकती हैं और ब्लड प्रेशर अचानक स्पाइक कर सकता है। सुबह उठकर सबसे पहले 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं, ताकि रातभर से डिहाइड्रेट हुए अंगों को ऑक्सीजन मिल सके।

3. हैवी वर्कआउट
सुबह उठते ही बिना वॉर्म-अप किए सीधे हैवी वेट लिफ्टिंग या हाई-इंटेंसिटी कार्डियो शुरू कर देना दिल के लिए खतरनाक हो सकता है। सुबह के वक्त खून थोड़ा गाढ़ा होता है, जिससे ब्लॉकेज का खतरा रहता है। ऐसे में एक्सरसाइज शुरू करने से पहले कम से कम 5 से 10 मिनट का हल्का वॉर्म-अप या स्ट्रेचिंग बेहद जरूरी है।

4. ब्रेकफास्ट स्किप करना या अनहेल्दी खाना
सुबह का नाश्ता न करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है और ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आता है। वहीं, नाश्ते में ज्यादाऑयली, प्रोसेस्ड फूड या एक्स्ट्रा शुगर लेने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जो धमनियों को ब्लॉक करता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
67 %
3.8kmh
100 %
Tue
35 °
Wed
39 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
37 °

Most Popular