30.9 C
New Delhi
Saturday, October 17, 2026
HomeएंटरटेनमेंटTV actress Marriage 2024: टीवी के इन सितारों के घर बजेगी शहनाई!...

TV actress Marriage 2024: टीवी के इन सितारों के घर बजेगी शहनाई! जानिए कौन सी एक्ट्रेसेस रीयल लाइफ़ में बनेंगी किसकी दुल्हनिया

TV actress Marriage 2024: इस साल टीवी के इन सितारों के घर बजेगी शहनाई! सुरभि चंदना से लेकर हिना खान, तेजस्वी प्रकाश और जैस्मिन भसीन तक ये एक्ट्रेसेस बनेंगी किस एक्टर की रीयल लाइफ दुल्हनिया।

TV actresses Marriage 2024: इस साल टीवी की कई हसीनाएं शादी कर सकती हैं। इस लिस्ट में कई नामी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं, जो दुल्हनिया बनने के लिए रेडी हैं। 

सुरभि चंदना – सबसे पहले बात करते हैं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और नागिन का रोल बखूबी निभा रही सुरभि चंदना बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी करने जा रही हैं। दोनों इसी साल मार्च में सात फेरे लेगें। हाल ही में दोनों का एक रोमांटिक वीडियों सामने आया था।

हिना खान – टीवी पर अक्षरा के नाम से मशहूर एक्ट्रेस की बात करें तो हिना खान का नाम झट से आ जाता है। टेलिविज़न की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हिना खान काफी समय से रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं। इस साल ये दोनों भी शादी की फाइनल डेट अनाउंस कर सकते हैं। हाल ही में हिना हज गई थीं। सूत्रों की मानें तो वो अपनी लाइफ़ की नई शुरुआत करने के लिए दुआएँ पढ़ने गई थीं।

जैस्मिन भसीन –  बिग बॉस से मशहूर हुई टीवी की यह जोड़ी सबकी फ़ेवरेट है। जी हाँ यहाँ बात हो रही है जैस्मिन भसीन और उनके बॉयफ़्रेंड अली की।  जैस्मिन भसीन काफी समय से अली गोनी को डेट कर रही हैं। खबरें हैं कि इस साल ये दोनों अपनी वेडिंग डेट अनाउंस कर सकते हैं। बता दें कि ‘बिग बॉस 14’ में दोनों ने सभी के सामने अपने प्यार का इजहार किया था। आज भी ये दोनों एक साथ कई जगहों पर साथ सपाट होते हैं।

तेजस्वी प्रकाश  – टीवी की सबसे हॉट जोड़ी की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा। इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत भी ‘बिग बॉस’ के घर से हुई थी। वहीं दोनों की शादी को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा हो रही है। यहाँ तक की तेजस्वी प्रकाश अक्सर करण के घर जाती रहती है। करण की फ़ैमिली भी तेजस्वी प्रकाश  को अपना चुकी है। हो सकता है कि इस साल ये कपल भी शादी के बंधन में बंध जाए।

अविका गोर – बालिका वधू’ फेम अविका गोर ने साल 2020 में खुलासा किया था कि वे मिलिंद चांदवानी को डेट कर रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि ये भी इस साल एक हो जाने का फैसला कर लें।

प्रियंका चाहर चौधरी – ‘उडारियां’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी भी साल 2024 में शादी कर सकती है। प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता बहुत जल्द दूल्हा दुल्हन बन सकते हैं। बिग बॉस के घर के अंदर भी दोनों की मीठी सी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
43 %
3.3kmh
0 %
Sat
28 °
Sun
30 °
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
35 °

Most Popular