26.2 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
HomeएंटरटेनमेंटThe Kerala Story 2 Day 6 BO: बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरला...

The Kerala Story 2 Day 6 BO: बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरला स्टोरी 2’ का जलवा, जानिए छठे दिन फिल्म के खाते में कितने करोड़ आए

The Kerala Story 2 Day 6 BO: विवादों और देरी के बाद रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी 2’ को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म अपने विषय को लेकर काफी चर्चा में रही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर जारी है. ऐसे में आइए देखते हैं कि रिलीज के छठे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

द केरला स्टोरी 2 ने छठे दिन कितना कामाया?

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ ने बुधवार को 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि छठे दिन के ऑफिशियल आंकड़े अभी आने बाकी हैं, लेकिन 3.5 करोड़ रुपये के अनुमान के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 20.15 करोड़ तक पहुंच गया है. छठे दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की ऑक्यूपेंसी करीब 14.83 प्रतिशत रही है, जिसमें शाम और रात के शोज में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई है.

फिल्म का डे वाइज बॉक्स ऑफिस

कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित और सनशाइन पिक्चर्स की इस फिल्म ने 75 लाख रुपये की धीमी शुरुआत के बाद दूसरे व तीसरे दिन क्रमश: 4.65 करोड़ रुपये और 4.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा अभिनीत इस फिल्म ने चौथे दिन 2.5 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 4 करोड़ रुपये कमाए.

द केरला स्टोरी फिल्म कब आई थी?

‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म 2023 की सुपरहिट फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का अगला हिस्सा है. पिछली फिल्म विवादों में रहने के बावजूद ब्लॉकबस्टर रही थी और दर्शकों ने अदा शर्मा सहित दूसरे कलाकारों के काम को खूब सराहा था. हालांकि, उसकी तुलना में ‘द केरला स्टोरी 2’ को वैसी लोकप्रियता और रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
17 %
2.9kmh
3 %
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °

Most Popular