19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
HomeएंटरटेनमेंटThe Family Star Box Office Collection Day 1: 'द फैमिली स्टार' को...

The Family Star Box Office Collection Day 1: ‘द फैमिली स्टार’ को पहले दिन मिेले शानदार रिव्यू

The Family Star box office collection day 1: विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की मच अवेटेड फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ आज 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को पहले दिन से ही लोगों के शानदार रिव्यूज मिले रहे हैं।

The Family Star box office collection day 1:  विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर स्टारर रॉम-कॉम फिल्म ‘फैमिली स्टार’ काफी समय से सुर्खियों में है। जिस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को पसंद आया था। उसी से अनुमान लगाया जा रहा था कि यह फिल्म लोगों को पसंद आएगी। विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की केमेस्ट्री लाजवाब दिखी।

दोनों की जोड़ी को पर्दे पर देखकर फैंस ने खूब तालियाँ बजाई। लोगों को तो फ़िल्म पसंद आई ही साथ ही यह फिल्म क्रिटिक्स को भी पसंद आई। क्रिटिक्स की तरफ से भी फ़िल्म को काफ़ी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। परशुराम पेटला के निर्देशन में बनी यह फिल्म आम लोगों के टेस्ट को ध्यान में रखकर बनाई गई है। वैसे लोग पहले से ही विजय की हर मूवी को लेकर क्रेज़ी दिखे हैं। इस फ़िल्म को भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस हिसाब से देखा जाए तो फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी अच्छा रिस्पांस मिल सकता है।

इन सबके बीच अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘फैमिली स्टार’ को ओपनिंग डे पर 4.22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कल सुबह तक फाइनल आंकड़े सामने आ जाएंगे। फिल्म में मेकर्स ने फैंस के लिए एक खास सरप्राइज रखा है। ‘फैमिली स्टार’ में विजय देवरकोंडा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना भी नज़र आईं। जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइमेंट फ़िल्म को लेकर और भी बढ़ गई। फैंस रश्मिका और विजय की जोड़ी को फ़िल्म में एक साथ फ़िल्म में देखने के लिए जरूर जाएंगे। वहीं सेंसर बोर्ड की तरफ से इस फिल्म को यू/अ सर्टिफिकेट मिला है।

रोमांस, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में विजय और मृणाल की एक्टिंग फैंस को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म में विजय और मृणाल के अलावा जगपति बाबू, अच्युत कुमार, अभिनय, वासुकी, रोहिणी हट्टंगडी और रवि बाबू, दिव्यांश कौशिक, अजय घोष और कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी तीन भाषाओं में रिलीज हई है। फैंस इस बात से ज़्यादा एक्साइटेड है कि क्या आने वाले समय में यह फ़िल्म अजय देवगन की शैतान और फ़िल्म क्रू को पछाड़ पाएगी। यह तो आने वाला वीक ही डिसाइड करेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
82 %
1kmh
31 %
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
32 °

Most Popular