22.9 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeएंटरटेनमेंटTBMAUJ: सुपरहिट है कृति-शाहिद की रोमांटिक रोबोट लव स्टोरी, फैंस बोले ओवरलोड...

TBMAUJ: सुपरहिट है कृति-शाहिद की रोमांटिक रोबोट लव स्टोरी, फैंस बोले ओवरलोड है एंटरटेनमेंट

TBMAUJ: कृति-शाहिद की रोम-कॉम फ़िल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को दर्शकों से काफ़ी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस का कहना है कि सुपरहिट है फ़िल्म।

TBMAUJ:कृति-शाहिद की लव स्टोरी आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फ़िल्म में लव मंगल को बड़े ही अनोखे ढंग से दिखाया गया है। शाहिद कपूर और कृति सेनन के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी बज था। फिल्म एक रोबोट और साइंटिस्ट की इम्पॉसिबल लव स्टोरी पर बेस्ड है।

बता दें कि बीती रात को शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की गई थी जिसमें फिल्म के लीड एक्टर शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत भाई ईशान खट्टर और मां नेलीमा अज़ीम के साथ शामिल हुए थे।  साथ ही फ़िल्म की एक्ट्रेस कृति सेनन के अलावा स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कईं सेलेब्स ने शिरकत की। भी पहुंचे थे।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत स्टारर मोस्ट अवेटेड रोमांटिक ड्रामा ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे फैंस एक इम्पॉसिबल लव स्टोरी बता रहें हैं, लेकिन उन्हें इस फ़िल्म का कॉनसेप्ट बेहद पसंद आ रहा है। 

फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से कि कृति एक रोबोट की भूमिका निभा रही हैं और शाहिद कपूर ने साइंटिस्ट का रोल प्ले किया है। जिसे रोबोट बनी कृति से प्यार हो जाता है। फिर इस स्टोरी में आता है लव रोमांस के बाद ट्रेजेडी। एक तरह से देखा जाए तो यह फ़िल्म सरप्राइज़ से भरी हुई है।

स्क्रीनिंग के बाद शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा ‘हंसी से भरपूर! सालों बाद एंटरटेनमेंट ओवरलोडेड! एंड में प्यार, हंसी, मस्ती, डांस और दिल को छू लेने वाला मैसेज।’ मीरा ने फिल्म में शाहिद की को-स्टार कृति की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ़ की। मीरा ने लिखा, ‘आप बिल्कुल परफेक्ट थीं!’ तो वहीं शाहिद की तारीफ़ में मीरा ने लिखा, ‘ओजी लवर-बॉय, तुम्हारे जैसा कोई नहीं है. तुमने मेरा दिल मेल्ट कर दिया। दिल से हंसाया, पेट दर्द हो रहा है।’

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को मिल रहे लोगों के रिस्पांस से यही लग रहा है कि यह फ़िल्म काफ़ी समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकने वाली है। एडवासं बुकिंग की बात करें तो ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने पूरे भारत में पहले दिन के लिए 96571 टिकटों की प्री सेल हुई थी जिससे फिल्म ने रिलीज से पहले ही 2.11 करोड़ का कलेक्श कर लिया था।

फिल्म का लेखन और निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उटेकर ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कृति सेनन और शाहिद के अलावा बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र भी हैं। साथ ही इस फ़िल्म में आपको डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में नज़र आएँगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
92 %
3.3kmh
100 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °

Most Popular