35.1 C
New Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSRK Ed Sheeran: एड शीरन ने शाहरुख-गौरी के साथ दिए पोज, बजाया...

SRK Ed Sheeran: एड शीरन ने शाहरुख-गौरी के साथ दिए पोज, बजाया गिटार

SRK Ed Sheeran: शाहरुख-गौरी ने अपने घर 'मन्नत' में रखी हॉलीवुड सिंगर एड शिरीन के लिए शानदार पार्टी।

SRK Ed Sheeran: हॉलीवुड सिंगर एड शीरन इन दिनों इंडिया टूर पर हैं। वह मुंबई में शाहरुख-गौरी घर ‘मन्नत’ में मेहमान बमकर गए। एसआरके ने सिंगर के लिए एक शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में कई सेलेब्रिटीज पहुंचे। एड शीरन ने शाहरुख़ के साथ उनका सिग्नेचर पोज किया और गिटार भी बजाया। साथ ही एड शीरन ने शाहरुख़ और गौरी के साथ खूब जमकर मस्ती की। एड शीरन के साथ शाहरुख़ और गौरी की मस्ती भरी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

पॉपुलर हॉलीवुड सिंगर, सॉन्ग राइटर एड शीरन इन दिनों भारत आए हुए हैं। मुंबई में शाहरुख खान और गौरी खान ने एड शीरन के लिए अपने घर ‘मन्नत’ में शानदार पार्टी का आयोजन किया। शाहरुख ने एड को अपना सिग्नेचर पोज सिखाया और साथ ही जमकर मस्ती की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एड ने अपने को गाने और गिटार से खूब समाँ बांधा।

एड शीरन ने शाहरुख खान के साथ उनका सिग्नेचर पोज दिया। ‘मन्नत’ में इस पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे और उन्होंने एड शीरन के साथ खूब मस्ती भी की है। इस दौरान एड शीरन ने गिटार भी बजाया और सबको एंटरटेन किया। इस दौरान फरहान खान ने भी शाहरुख और एड शीरन संग तस्वीर क्लिक कराई। 

एड शीरन ने शाहरुख खान को टैग करते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में शीरन ने लिखा, ‘ये वो शेप है जिससे हम साथ में प्यार फैला रहे हैं।’ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस के साथ सेलेब्स भी इसपर कमेंट करते हुए इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं।

गौरी खान ने तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘आपका गाना सुनकर कितना मजा आया, थैंक्यू हमारे साथ एक खूबसूरत शाम बिताने के लिए।’ गौरी ने इस कैप्शन में उनकी जैकेट की भी तारीफ की है जो शीरन ने आर्यन खान की नए ब्रांड की पहनी है।

फराह खान ने भी शीरन और शाहरुख वाला वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जब आपको एड शीरन और शाहरुख़ खान को निर्देशित करने का मौका मिलता है तो क्या आप ऐसा करते हैं?

जानकारी के लिए बता दें, एड शीरन एक हॉलीवुड सिंगर हैं जो समय समय पर अलग-अलग देशों में कॉन्सर्ट करते रहते हैं। उनके पसंदीदा शहरों में भारत भी है जहां आकर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ वो मस्ती करते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
41 %
5.1kmh
20 %
Wed
42 °
Thu
45 °
Fri
45 °
Sat
44 °
Sun
46 °

Most Popular