36.8 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSingham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में आया बड़ा अपडेट

Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में आया बड़ा अपडेट

Singham Again: निर्देशक रोहित शेट्टी ने कॉप यूनिवर्स फ़िल्म सिंघम का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ का फ़र्स्ट लुक काफ़ी वक़्त पहले ही जारी कर दिया था। लेकिन अब फ़िल्म को लेकर एक अपडेट सामने आई है।

Singham Again: निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की तीसरी फ़िल्म ‘सिंघम अगेन’ का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं। जब से रोहित शेट्टी और अर्जुन कपूर ने फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर किया है तभी से फैंस के बीच खलबली मची हुई है।

हालाँकि फ़िल्म में रणवीर सिंह और करीना कपूर लीड रोल में हैं, लेकिन ख़ूंख़ार विलेन के रोल में अर्जुन कपूर का लुक लोगों को बेहद पसंद आया। शायद यह पहली बार है कि अर्जुन किसी फ़िल्म में नेगेटिव रोल में नज़र आ रहें हैं।

बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस के लिए फ़ेमस निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी कॉप फ़िल्म सिंघम का तीसरा पार्ट ‘सिँघम अगेन’ (Singham Again) जल्द ही लेकर आ रहें हैं जिसका धमाकेदार ऐलान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करके किया था। फिल्म के पहले पोस्टर में खून से लहूलुहान अर्जुन कपूर का खूंखार अंदाज वाकई दिल दहला देने वाला है। जबकि दूसरी फोटो में अर्जुन और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक-दूसरे को घूरते हुए नजर आए। हालांकि खूंखार विलेन के रोल में अर्जुन कपूर का दिल दहला देने वाला अंदाज देखने के लिए फैंस काफी बेकरार हैं।

फ़िल्म के पहले पोस्टर को देखकर फैंस ने कई कमेंट्स किए। फिल्म के पहले पोस्टर को देखकर फैंस ने लगातार कई कमेंट्स किए थे। बल्कि फिल्म के पहले पोस्टर को देखकर स्टार्स ने भी अपने आपको कमेंट्स करने से रोक नहीं पाए थे। फ़िल्म में अर्जुन को ऐसे धमाकेदार विलेन के लुक में फैंस ने पहली बार उन्हें देखा है। तो वहीं फ़िल्म में लीड रोल में नज़र आएँगे रणवीर सिंह। फ़िल्म में अर्जुन कपूर के अलावा अजय देवगन और करीना कपूर नज़र आएँगी। फ़िल्म में अर्जुन कई पुलिसवालों के साथ लड़ते हुए नज़र आएँगे।

इस फ़िल्म को लेकर एक अपडेट जो फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा रहा है वो यह कि इस फ़िल्म की स्टारकास्ट उतनी कम भी नहीं है जितनी आपको पता है। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह, अजय, अर्जुन और करीना के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ़ भी पुलिसवाले के रोल में ही धमाल मचाते नज़र आएँगे।

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर लोगों में काफ़ी बज बना हुआ है। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ स्वतंत्रता दिवस यानी की 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
36.8 ° C
36.8 °
36.8 °
6 %
3.4kmh
77 %
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
35 °

Most Popular