28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSarke Chunar Teri Sarke: यूट्यूब से हटा ‘सरके चुनर तेरी सरके’, गंदे...

Sarke Chunar Teri Sarke: यूट्यूब से हटा ‘सरके चुनर तेरी सरके’, गंदे लिरिक्स और भद्दे डांस पर मचा है बवाल

Sarke Chunar Teri Sarke: नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जैसे ही मेकर्स ने ये आइटम सॉन्ग जारी किया, देखते ही देखते विवादों में घिर गया। गाने के भद्दे बोल और अश्लील डांस को देखते ही यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर इसकी थू-थू होने लगी। लोगों ने इसे लेकर प्रोडक्शन हाउस और कलाकारों को घेरना शुरू कर दिया। गाने के खिलाफ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के समक्ष शिकायत भी दायर हुई और गाने के अश्लील बोल और अभद्र डांस के चलते इसे बैन करने के मांग की गई, जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया है।

गाने के खिलाफ हुई शिकायत

एडवोकेट विनीत जिंदल ने सीबीएफसी से संपर्क करते हुए कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ की अभद्र लिरिक्स को लेकर चिंता जाहिर करते हुए एसे बैन करने की मांग की थी। ये गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है। मेकर्स ने 2 दिन पहले ही इसका ऑडियो वर्जन जारी किया था, जिसमें कलाकारों के कुछ डांस मूव्ज को भी शामिल किया गया। गाने के रिलीज होते ही इसकी लिरिक्स पर बवाल खड़ा हो गया। एडवोकेट विनीत जिंदल का आरोप है कि इस गाने के बोल और सीन अश्लील और हानिकारक हैं, खासतौर पर नाबालिगों के लिए ये गाना अनुचित है। इस शिकायत के बाद प्रोडक्शन हाउस ने संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया है।

कन्नड़ सहित अन्य वर्जन में गाना अभी भी उपलब्ध है

बता दें, संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और मंगली ने इसे आवाज दी है वहीं करण जन्या ने इस गाने को कम्पोज किया है। गाने का हिंदी वर्जन हटा दिया गया है, जबकि कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में ये गाना अब भी उपलब्ध है। केवीएन प्रोडक्शन्स ने 13 मार्च को गाने का प्रोमो जारी किया था और 14 मार्च को पूरा गाना रिलीज किया गया। कन्नड़ म्यूजिक रिकॉर्ड कंपनी आनंद ऑडियो के यूट्यूब चैनल पर इस गाने के कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन मौजूद हैं।

गाने पर मचा बवाल

जैसे ही मेकर्स द्वारा 14  मार्च को गाना जारी किया गया, गाने के कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। वहीं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस गाने की आलोचना करते हुए वीडियो शेयर किए गए। गाने के भद्दे लिरिक्स और उत्तेजक डांस स्टेप्स को लेकर बवाल खड़ा हो गया। यूजर्स ने इसे बादशाह के ‘टटीरी’ से भी भद्दे लिरिक्स वाला गाना बताते हुए इसे बैन करने की मांग शुरू कर दी।

गाने पर रकीब आलम की सफाई

दूसरी तरफ गाने के बोल को लेकर थू-थू होने पर इसके लेखक रकीब आलम ने सफाई पेश की है। रकीब आलम ने कहा कि, ये गाना कन्नड़ भाषा में लिखा गया था और मेकर्स की ओर से उन्हें निर्देश दिए गए थे कि उन्हें गाना हूबहू ट्रांसलेट करना है। रकीब के अनुसार, उन्होंने निर्देशक से पहले ही कहा था कि गाने के ट्रांसलेशन से मुश्किल खड़ी हो सकती है और सेंसर बोर्ड की ओर से इसे रोका जा सकता है, लेकिन डायरेक्टर का कहना था कि वह सब संभाल लेंगे।  जिसके बाद उन्होंने गाने को हूबहू ट्रांसलेट कर दिया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
42 %
1kmh
23 %
Wed
34 °
Thu
32 °
Fri
25 °
Sat
31 °
Sun
34 °

Most Popular