22.4 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRituraj Singh Death: दुखद…59 साल की उम्र में ऋतुराज सिंह का निधन

Rituraj Singh Death: दुखद…59 साल की उम्र में ऋतुराज सिंह का निधन

Rituraj Singh Death: 19 फरवरी को कार्डियक अरेस्ट की वजह से अभिनेता ऋतुराज का निधन हो गया। इस दुखभरी ख़बर से बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकार और उनके चाहने वाले शॉक्ड हो गए हैं।

Rituraj Singh Death: बेहतरीन अदाकारी के हुनर से सभी को अपना बनाने वाले अभिनेता ऋतुराज सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं। उनकी अचानक मौत ने उनके सभी चाहने वालों को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक की दुनिया में सभी इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं।

ऋतुराज सिंह के निधन की दुखद ख़बर के बाद बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, मनोज बाजपेयी से लेकर  निर्देशक हंसल मेहता सदमे में आ गए हैं। उनके सभी चाहने वालों ने एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक्टर ऋतुराज सिंह की मौत से वरुण धवन के अलावा हंसल मेहता, अरशद वारसी और मनोज बाजपेयी भी जिगरी दोस्त की मौत से टूट गए। बता दें कि 59 साल के ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।

ऋतुराज सिंह ने कई टीवी सीरियल और बॉलीवुड फ़िल्मों में बेहतरीन अभिनय से सालो साल लोगों का मनोरंजन किया है। फिलहाल वो टीवी शो ‘अनुपमा’ में नजर आ रहे थे, और उन्होंने ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में वरुण धवन के पिता का भी रोल किया था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि ऋतुराज सिंह, शाहरुख खान के बेस्ट फ्रेंड थे। दोनों स्ट्रगल के दिनों के साथी थी, और साथ में खूब थिएटर भी किया थ। ऋतुराज सिंह हमेशा कहते थे कि जब भी कभी वह मुसीबत होंगे, तो शाहरुख ही सबसे पहले उनके पास आएंगे।

एक्टर ऋतुराज के अचानक निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। कई सेलेब्स के अलावा मनोज बाजपेयी और हंसल मेहता को भी बड़ा झटका लगा है। ऋतुराज सिंह के निधन पर टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक जाहिर किया। बताया जा रहा है कि देवंगत एक्टर पेनक्रियाज से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक्टर सोनू सूद ने अपने x अकाउंट पर ऋतुराज की मौत के बारें में एक दुखद पोस्ट शेयर की है।

एक्टर की अचानक मृत्यु से वरण धवन भी शॉक्ड हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतुराज सिंह के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘रेस्ट इन पीस ऋतुराज सर। उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। कुछ महीने पहले ही मैं उनसे फिल्म ‘बेबी जॉन’ के सेट पर मिला था।

हंसल मेहता, ऋतुराज के अच्छे दोस्त थे। उन्होंने एक्टर की तस्वीर X पर शेयर कर लिखा, ‘ऋतुराज!!!! विश्वास नहीं हो रहा। मैंने उन्हें ‘K स्ट्रीट पाली हिल’ नाम के एक डेली सोप में कुछ समय के लिए डायरेक्ट किया था। लेकिन इस दौरान हम अच्छे दोस्त बन गए। हमें साथ हैंगआउट किए काफी समय हो गया, पर मेरे पास अभी भी उनकी अच्छी यादें हैं। वह बहुत ही अच्छे इंसान थे, और एक ऐसे एक्टर, जिन्हें अच्छी तरह भुनाया नहीं गया। अचानक ही और बहुत जल्दी चले गए।’

विवेक अग्निहोत्री ने भी ऋतुराज की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, और लिखा- ‘मेरे दोस्त आखिर ये कैसे हो गया। कितना बाकी था….कलाकार कभी नहीं मरते। ओम शांति।’

वहीं अरशद वारसी को भी सदमा लगा। अरशद वारसी और ऋतुराज सिंह एक ही बिल्डिंग में रहते थे। उन्होंने लिखा, ‘मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ऋतुराज का निधन हो गया। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। बतौर प्रोड्यूसर वह मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे। मैंने एक दोस्त और एक महान एक्टर खो दिया… आपकी याद आएगी भाई।

मनोज बाजपेयी भी ऋतुराज के दोस्त थे और दोस्त की मौत से वह शॉक्ड रह गए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह सच कैसे हो सकता है रिट्ज? क्यों? जागते ही इतनी दुखभरी और तोड़ देने वाली खबर मिली। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले, ऋतुराज, मेरे दोस्त! शांति।’ ऋतुराज सिंह ने ‘अनुपमा’, ‘अदालत’, ‘आहट’, ‘दीया और बाती हम’, ‘हिटलर दीदी’, ‘बनेगी अपनी बात’ और ‘ज्योति’ जैसे टीवी सीरियलों के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया था। वह ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘यारियां 2’ जैसी फिल्मों में दिखे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
moderate rain
22.4 ° C
22.4 °
22.4 °
94 %
4.6kmh
100 %
Sat
23 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular