25.6 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRicha Chadha Pregnancy: ब्लू अनारकली सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं...

Richa Chadha Pregnancy: ब्लू अनारकली सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं ऋचा चड्डा

Richa Chadha Pregnancy: पति और एक्टर अली फजल संग एक अवॉर्ड फ़ंक्शन के दौरान उठा ऋचा चड्ढा की प्रेगनेंसी से पर्दा। एक्ट्रेस के घर जल्द गूंजेगी किलकारी।

Richa Chadha Pregnancy: क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड 2024 में तमाम सितारे एक ही छत के नीचे नज़र आए। सितारों सी जगमगाती इस शाम में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की। साथ ही यह भी साफ़ हुआ की ऋचा चड्डा के घर एक नन्हा मेहमान जल्द आने वाला है।

मंगलवार की शाम मुंबई में क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के नाम रही। इस इवेंट में बी-टाउन के तमाम सेलेब्स नज़र आए। अपने इस  शानदार लुक से सेलेब्स ने खूब वाहवाही बटोरी। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। लेकिन इन सभी के बीच सबसे ज़्यादा लाइमलाइट में रहीं एक्ट्रेस ऋचा चड्डा। वो इसलिए क्योंकि जब ऋचा पैपराजी के सामने आईं तो वह हर बार की तरह बेहद खूबसूरत दिखीं लेकिन इस बार उनकी प्रेगनेंसी का ग्लो उनके चेहरे से साफ़ झलक रहा था।

बॉलीवुड के लविंग कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा इस अवॉर्ड फ़ंक्शन में एक-दूजे के हाथ में हाथ डाले नज़र आए। इस वक़्त अली पहले से भी ज़्यादा केयरिंग नज़र आए। वो यूँ क्योंकि उनकी पत्नी ऋचा प्रेगनेंट हैं। अवॉर्ड नाइट के दौरान अली अपनी प्रेग्नेंट वाइफ ऋचा चड्ढा का ख्याल रखते हुए नजर आए। जो कि बेहद क्यूट था।

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड 2024 में अली फजल और ऋचा चड्ढा बेहद शानदार लुक में नजर आए। कपल का यह अंदाज उनके फैंस को खूब लुभा रहा है। इस मौक़े पर ऋचा चड्ढा ट्रे़डिशनल लुक में नज़र आईं। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का अनारकली सूट पहना था जिस पर व्हाइट कलर की बेहतरीन एम्ब्राइडरी थी। उन्होंने इसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी लिया हुआ था। जिससे वह अपने बेबी बंप को कभी छिपाती तो कभी फ्लॉन्ट करती नज़र आईं।

ऋचा चड्ढा ने अनारकली शूट के साथ अपने मेकअप को ग्लॉसी लुक दिया। साथ ही उन्होंने अपने बालों का बन बनाया हुआ था। एक्ट्रेस इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी। साथ ही उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ़ नज़र आया।

वहीं अली फजल ऑल ब्लैक लुक में डैशिंग लग रहे थे। कपल ने एक साथ पैपराजी को जमकर पोज दिए। वहीं रेड कार्पेट पर तस्वीरें क्लिक कराते हुए ऋचा चड्ढा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। दोनों के चेहरे पर पैरेंट्स बनने की ख़ुशी साफ़ नज़र आ रही थी। अली और ऋचा की तस्वीरें अब सोशल मी्डिया पर छाई हुई हैं। फैंस उन्हें पेरेंट्स बनने की बधाई भी दे रहे हैं। 

वैसे ऋचा चड्डा की प्रेगनेंसी की ख़बर उन्होंने ख़ुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर दी थी। इस पोस्ट में कपल ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए दो तस्वीरें शेयर की थी। पहली तस्वीर में एक अनोखी इक्वेशन 1 + 1 = 3 लिखा हुआ था। तो वहीं दूसरी तस्वीर में कपल एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आए थे। हालाँकि इस फ़ोटो के बाद भी उनके फैंस को कुछ कंफ्यूजन था। लेकिन जब यह कपल इवेंट में सामने आया तो यह साफ़ हो गया कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। 

बता दें कि ऋचा और अली ने साल 2022 में एक-दूजे को अपना हमसफ़र बनाया था। दोनों ने अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में ग्रैंड शादी की थी। वर्क फ़्रंट की बात करें तो ऋचा जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपकमिंग धमाकेदार वेब सीरीज़ ‘हीरामंडी’ में नज़र आएँगी। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज़ ‘हीरामंडी’ अप्रैल 2024 में नेटफ़्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज़ का पूरा नाम है ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’। तो वहीं अली फ़ज़ल जल्द ही फिल्म ‘कंधार’ में स्टार जेरार्ड बटलर के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 26 मई, 2023 को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
27 %
2.2kmh
0 %
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
35 °

Most Popular