24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRashmika-Vijay Wedding: रश्मिका और विजय कर सकते हैं शादी, फ़ैन ने दिया...

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका और विजय कर सकते हैं शादी, फ़ैन ने दिया हिंट

Rashmika-Vijay Wedding: बॉलीवुड गलियारों में ख़बर है कि जल्द ही बाक़ी कपल की तरह अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना भी शादी करने वाले हैं। एक फैन के पोस्ट करके दिया है यह हिंट।

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है। नेशनल क्रश रश्मिका के एक फ़ैन ने एक्ट्रेस के ही x अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। जिसमें रश्मिका ने भी अपनी रज़ामंदी जताई है।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सूत्रों की माने तो रश्मिका मंदाना काफ़ी लंबे समय से एक्टर विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। कुछ समय पहले ही दोनों की कोजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कई बार ये दोनों साथ में नजर आते हैं लेकिन दोनों ने ही अभीतक अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधी हुई है।

रश्मिका और विजय की शादी की खबरें कई बार आ चुकी हैं। लेकिन इस बाक रश्मिका के एक फ़ैन ने एक्ट्रेस के ही अकाउंट पर उनकी और विजय की शादी का खुलासा किया। और तो और इस पोस्ट पर रश्मिका ने भी अपनी रज़ामंदी जताई है। दरअसल, रश्मिका ने फैन पेज के एक पोस्ट पर कमेंट करके लोगों को हिंट दे दिया है, कि वाक़ई में वह विजय से शादी की इच्छुक हैं। 

सोशल मीडिया पर एक फैन पेज ने पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था रश्मिका का हसबैंड कैसा होना चाहिए। फैन पेज ने जो क्वालिटी बताई थी। साथ ही लिखा था कि उनके हसबैंड वीडी की तरह होना चाहिए। वीडी का मतलब विजय देवरकोंडा। उस पोस्ट पर रश्मिका का कमेंट देखकर फैंस को लग रहा है कि वो विजय के साथ शादी करने वाली हैं। वैसे देखा जाए तो इसमें बुराई ही क्या है। दोनों को कई बार एकसाथ कई जगहों पर स्पॉट किया जा चुका है।

रश्मिका के फैन ने पेज पर लिखा- ‘रश्मिका मंदाना का पति बनने के लिए एक इंसान में क्या क्वालिटी होनी चाहिए?’ ‘वो नेशनल क्रश हैं तो उनके हसबैंड भी स्पेशल होने चाहिए। उनके पति वीडी की तरह होने चाहिए। मतलब- डेयरिंग जो उन्हें प्रोटेक्ट कर सके। हम उन्हें क्वीन कहते हैं और उनके पति भी किंग होने चाहिए।’

फैन पेज के इस पोस्ट पर रश्मिका मंदाना ने फ़ैन को झट से रिप्लाई दिया है। उन्होंने लिखा- ‘ये बहुत सही है।’ रश्मिका के इस कमेंट के बाद से फैंस को लग रहा है कि वो विजय से शादी करने वाली हैं।’ एक फैन ने लिखा- ‘मुझे लगता है रश्मिका आगे चलकर विजय से शादी करेंगी।’ तो वहीं दूसरे ने लिखा- ‘उन्होंने इंडायरेक्टली कंफर्म कर दिया है।’

बता दें रश्मिका और विजय साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों की गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। गीता गोविंदम के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगी थीं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
53 %
3.1kmh
20 %
Sat
27 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
35 °

Most Popular