30.4 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRanveer Singh: अब साउथ फ़िल्म में धमाल मचाते नज़र आएँगे रणवीर सिंह

Ranveer Singh: अब साउथ फ़िल्म में धमाल मचाते नज़र आएँगे रणवीर सिंह

Ranveer Singh: बॉलीवुड में कई फ़िल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का हुनर दिखा चुके रणवीर सिंह अब जल्द ही साउथ सिनेमा की एक बायोपिक फिल्म में नज़र आ सकते हैं।

Ranveer Singh: एनर्जेटिक, बिंदास, फूल ऑफ कॉन्फिडेंस से भरे एक्टर की बात की जाए तो वह हैं रणवीर सिंह। बॉलीवुड की कई बड़ी फ़िल्मों में नज़र आ चुके रणवीर सिंह अब जल्द ही साउथ फ़िल्मों की ओर अपना रुख़ करने वाले हैं। रणवीर ने कई नामी डायरेक्टर के साथ काम किया है। उनकी एक्टिंग और एनर्जी से सभी वाक़िफ़ हैं।

सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह जल्द ही किसी साउथ फ़िल्म को साइन करने जा रहे हैं। ख़बर तो यह भी है कि साउथ सिनेमा के एक मशहूर डायरेक्टर के साथ उनकी बातचीत चल रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो रणवीर जल्द ही साउथ कि किसी बायोपिक में नज़र आएँगे।

हालाँकि देखा जाए तो कुछ समय में साउथ के कई सुपरस्टार ने बॉलीवुड फ़िल्मों में कदम रखा है। उनकी यह कोशिश कामयाब भी हुईं। बॉलीवुड के मुक़ाबले टॉलीवुड फ़िल्मों को फैंस देखना ज़्यादा पसंद करते हैं। यही नहीं बल्कि कुछ स्टार्स ने तो साउथ डाइरेक्टर्स के साथ फ़िल्म भी की हैं। जैसे कि पिछले साल शाहरुख ने साउथ के डायरेक्टर एटली के साथ मिलकर ‘जवान’ फिल्म बनाई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी अच्छा रिस्पांस मिला। बॉलीवुड के इस कोलैबोरेशन में रणवीर सिंह भी एंट्री कर सकते हैं।

रणवीर साउथ सिनेमा के बड़े डायरेक्टर पा. रंजीत के साथ रणवीर एक एक्शन फिल्म कर सकते हैं। हालाँकि अभी सिर्फ़ बातचीत ही चल रही है। अगर सबकुछ फाइनलाइज हो जाता है तो रणवीर इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा होंगे। बता दें कि यह फिल्म भगवान बिरसा मुंडा के ऊपर आधारित होगी। कहा जा रहा है कि रंजीत इस प्रोजेक्ट पर पिछले 2 साल से काम कर रहे हैं और ऐसा प्लान है कि इस साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म पर आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि साउथ निर्देशक रंजीत ने रजनीकांत के साथ फिल्म ‘कबाली’ और ‘काला’ जैसी फिल्में बनाई है। साथ ही उन्होंने साउथ की तमाम नामी फ़िल्मों को निर्देशित किया है। रंजीत और रणवीर के इस प्रोजेक्ट की डील जल्द ही फ़ाइनल होगी। 

वर्क फ़्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फ़िल्म ‘सिंघम अगेन’ और फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में नज़र आएँगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
21 %
3.7kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular