23.9 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRam Charan: मेगा बजट फ़िल्म में राम चरण की एंट्री

Ram Charan: मेगा बजट फ़िल्म में राम चरण की एंट्री

Ram Charan: ऑस्कर विनिंग फ़िल्म के बाद राम चरण के हाथ लगी एक और ब्लॉकबस्टर फ़िल्म। एक्टर ने फ़िल्म पुष्पा के डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ।

Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण की हर एक फ़िल्म लाजवाब होती हैं। यही वजह है कि उनकी फ़िल्म RRR को ऑस्कर मिलने के बाद अब उनके पास निर्माता-निर्देशकों की लाइन लग गई है। लेकिन राम अपने फ़िल्मी करियर को लेकर काफ़ी सजग रहते हैं। यही वजह है कि वह कोई भी फ़िल्म साइन करने से पहले फ़िल्म की स्क्रिप्ट से लेकर फ़िल्म की स्टारकास्टर तक पैनी नज़र रखते हैं।

अब राम चरण के पास कई मेगा बजट फ़िल्मों के ऑफ़र आ रहें हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने फिल्म ‘पुष्पा’ के डायरेक्टर सुकुमार के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ने एक फिल्म का ऐलान किया है। इससे पहले भी दोनों एक साथ काम कर चुके हैं। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगस्थलम’ में राम चरण और सुकुमार ने एक साथ काम किया था। ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने काफी अच्छा परफॉर्म किया था और ब्लॉकबस्टर हुई थी।

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म RRR से देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर चुके राम चरण पर्दे से दूर चल रहे हैं। हालांकि, उनके फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, राम चरण एक साल में एक ही फ़िल्म करना पसंद करते हैं, लेकिन वह एक फ़िल्म उस समय रिलीज़ हुई सभी फ़िल्मों पर भारी पड़ती है। लेकिन अब लगता है कि फैंस का यह इंतज़ार ख़त्म हो जाएगा। क्योंकि साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर सुकुमार के साथ राम चरण एक मेगा बजट फ़िल्म लेकर आ रहें हैं। जैसा की आप इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर देख पा रहें हैं कि राम चरण के बगल में जाह्नवी कपूर बैठी है। तो जाहिर सी बात है कि यह इस आने वाली फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़े लोग हैं। इस फिल्म में राम चरण के अपोजिट जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।

बता दें कि निर्देशक सुकुमार ने साल 2021 में अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘पुष्पा’ दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म की घोषणा की गई है। हालांकि अभी इस फिल्म का नाम डिसाइड नहीं किया गया है। फिलहाल फैंस ने इसे ‘राम चरण सुकुमार 2’ के नाम से पहचान दी है। इस फिल्म को RC17 भी कहा जा रहा है. हालांकि, ये फिल्म कब तक रिलीज होगी अभी इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

बहरहाल, बात सुकुमार की करें तो इस फिल्म के अलावा वो एक और बड़ी पिक्चर को लेकर लंबे समय सुर्खियों में है। वह फिल्म है ‘पुष्पा 2’, जिसमें एक बार फिर से अल्लू अर्जुन धमाका करते नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। पहले पार्ट के रिलीज होने के बाद से ही लोगों को दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंताजर रहा है, जो अब जल्द ही पूरा होने वाला है। ‘पुष्पा’ ने साल 2021 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वर्ल्डवाइड 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। अब देखना यह है कि RC 17 क्या कमाल कर पाती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
75 %
2.9kmh
2 %
Thu
33 °
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
34 °

Most Popular