28.9 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRadhika Anant Ambani: प्री-वेडिंग में अनंत-राधिका को सेलेब्स ने दिए करोड़ों के...

Radhika Anant Ambani: प्री-वेडिंग में अनंत-राधिका को सेलेब्स ने दिए करोड़ों के गिफ़्ट

Radhika Anant Ambani: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फ़ंक्शन में उन्हें तमाम बॉलीवुड सेलेब्स से मिले कई महँगे तोहफे। शाहरुख़ खान से लेकर कियारा आडवाणी के गिफ़्ट प्राइज़ को सुनकर उड़ जाएँगे आपके होश।

Radhika Anant Ambani: बॉलीवुड सितारों से सजी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में हर एक स्टार ने धमाकेदार परफ़ॉर्मेंस दी। इन सभी सेलेब्स ने जमकर डांस किया साथ ही इन सेलेब्स ने अनंत-राधिका को महँगे गिफ़्ट भी दिए। इन महंगे और नायाब तोहफे में किसी ने कार तो किसी ने दी करोड़ों की ज्वैलरी। 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12, जुलाई 2024 को मुंबई में शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालाँकि, कपल ने अपने परिवार, दोस्तों और दुनियाभर के कुछ नामी लोगों के साथ ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी में खूब एंजॉय किया। जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। उन्होंने इसकी रौनक तो बढ़ाई ही साथ ही खूब रंग भी जमाया। 

सूत्रों की मानें तो किंग खान ने कपल को मर्सिडीज बेंज 300 SLR कार गिफ्ट में दी है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये है। तो वहीं सलमान खान ने उन्हें एक कस्टमाइज्ड वॉच (घड़ी) गिफ्ट में दी है। साथ ही अंबानी की छोटी बहू राधिका को डायमंड्स इयरिंग्स दिए हैं। जिनकी क़ीमत करोड़ों में है।

ईशा अंबानी की बचपन की दोस्त कियारा आडवाणी ने भी अनंत और राधिका को एक नायाब तोहफा दिया है। उन्होंने राधिका और अनंत को सोने की परत चढ़ी और हीरे जड़ी हुई लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां गिफ्ट में दीं हैं। वहीं कैटरीना और विक्की ने राधिका को हीरे का हार और ब्रेसलेट दिया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कपल को 1 करोड़ रुपये की एक घड़ी दी है।

खैर मुकेश अंबानी ने भी अपने बेटे की प्री-वेडिंग फ़ंक्शन में दिल खोलकर खर्च किया। उन्होंने पॉपस्टार रिहाना को एक दिन की परफॉर्मेंस के लिए 74 करोड़ रुपये दिए। तो वही, दिलजीत दोसांझ को एक नाइट में परफ़ॉर्मेंस के लिए 4 करोड़ रुपये मिले थे। इनके अलावा सलमान खान से लेकर शाहरुख और आमिर ने फ्री में परफॉर्म किया था। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
54 %
2.3kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular