22 C
New Delhi
Tuesday, November 3, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRadhika Anant Ambani: जामनगर में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा 

Radhika Anant Ambani: जामनगर में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा 

Radhika Anant Ambani: शाहरुख़ खान और रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ जामनगर पहुँच चुके हैं। उनका एयरपोर्ट लुक तेज़ी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Radhika Anant Ambani: मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन जामनगर में होने वाला है। ये फंक्शन 1 से 3 मार्च के बीच होंगे। जिसके लिए कई बॉलीवुड हस्तियां वहां पहुंच चुकी हैं। बेटी राहा, पत्नी आलिया और माँ नीतू संग रणबीर कपूर पहुँच चुके हैं जामनगर। तो वहीं शाहरुख़ खान अपनी वाइफ़ गौरी, बेटी सुहाना और बेटे आर्यन के साथ अनंत-राधिका के प्री वेडिंग में शामिल होने के लिए पहुँच चुके हैं।

फैमिली के साथ जामनगर के लिए रवाना हुए शाहरुख खान, कूल लुक में नज़र आए। शाहरुख़ खान के अलावा उनकी बीवी गौरी, बेटी सुहाना और बेटा आर्यन इस शादी में शामिल होने के लिए पहुँच चुके हैं। चारों ने इस समय एक तरह की ड्रेसअप पहनी हुई थी। चारों ने ही ब्लैक कलर की एक ही प्रिंट की जैकेट कैरी की हुई थी।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन कल यानि 1 मार्च से जामनगर में शुरू होने वाला हैं। जिसके लिए कई बड़े सेलेब्स लगातार वहां पहुंच रहे हैं। शाहरुख़ खान की फ़ैमिली के अलावा रणबीर कपूर भी अपनी पूरी फ़ैमिली के साथ जामनगर पहुँच चुके हैं। 

गौर करने वाली बात है कि इस समय गुजरात के जामनगर में इस वक्त बॉलीवुड सितारों का मेला लगा हुआ है। सभी लोग अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन को यादगार बनाने के लिए वहां पहुंच रहें हैं।

एयरपोर्ट पर आर्यन खान का कैजुअल लुक देखने को मिला। उन्होंने ब्लैक और व्हाइट कॉम्बिनेशन की टीशर्ट पहनी थी।

वहीं शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना खान इस दौरान काफी कूल लुक में दिखीं। उन्होंने भी व्हाइट और ब्लैक कलर की जैकेट पहनी थी। सुहाना खान ने अपना कूल बालों में बन और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया है।

दूसरी तरफ़ माँ नीतू, बेटी राहा और पत्नी आलिया के साथ अनंत-राधिका के प्री वेडिंग जश्न में के लिए पहुँच चुके हैं रणबीर कपूर। सूत्रों की मानें तो इस मौक़े को और भी जानदार बनाने के लिए रणबीर और आलिया एक ख़ास परफ़ॉर्मेंस भी देंगे।

रणबीर कपूर आज यानि 29 फरवरी को अपनी पूरी फैमिली के साथ जामनगर के लिए रवाना हुए। उनका एयरपोर्ट लुक तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू जैकेट कैरी की थी।

आलिया भट्ट का एयरपोर्ट लुक भी फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। आलिया ने बैज कलर की आउटफिट पहनी हुई थी। उन्होंने अपनी गोद में राहा को लिया हुआ था। हालांकि पैपराजी को राहा की झलक नहीं दिखाई।

रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने ब्लू डेनिम शॉर्ट जैकेट कैरी किया हुआ था।

यही नहीं बल्कि सलमान खान, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, करण जौहर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा भी कई दिग्गज हस्तियां जामनगर पहुँच चुकीं हैं। गौर से देखा जाए तो पूरा जामनगर आज वाक़ई में सितारों से जगमगा रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
22 ° C
24.1 °
22 °
88 %
2.1kmh
0 %
Tue
22 °
Wed
30 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular