24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
HomeएंटरटेनमेंटPushpa 2: ‘पुष्पा 2’ में हुई दो हसीनाओं की एंट्री

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ में हुई दो हसीनाओं की एंट्री

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ में अब और दो हसीनाओं की एंट्री की ख़बर सामने आई है। ये दोनों कौन एक्ट्रेस हैं जानिए इस ख़ास रिपोर्ट में..

Pushpa 2: स्टाइलिश साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का इंतज़ार हर कोई बेसब्री से कर रहा है। वैसे तो यह फ़िल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बहरहाल, फ़िल्म की शूटिंग अभी जारी है। जिसके चलते एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फ़िल्म में पहले से ही रश्मिका हैं और अब बॉलीवुड गलियारों से ख़बर आई है कि इस फ़िल्म के लिए अब दो और हसीनाओं को कास्ट किया जा रहा है। जबकि फ़िल्म की शूटिंग काफ़ी हदतक ख़त्म हो चुकी है। शायद ये दोनों हसीनाएँ फ़िल्म के सेकेंड पार्ट में नज़र आए।

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ ने दुनियाभर में भौकाल काटा था। फ़िल्म की सफलता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके पहले पार्ट को देखने के बाद ही लोगों में दूसरे पार्ट की रिलीज़ को लेकर चर्चा गरम हो गई थी। फ़िल्म  की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है।

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और सुकुमार इसपर लगातार काम कर रहे हैं। इस फ़िल्म को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर बज क्रिएट किया जा रहा है। ख़बर है कि ‘पुष्पा: द रूल’ में अल्लू अर्जुन के अपोजिट रश्मिका मंदाना के अलावा अब दिशा पाटनी, जान्हवी कपूर और समांथा रुथ प्रभु भी नज आएँगी। हालाँकि दिशा का नाम पहले ही फ़ाइनल लिस्ट में था। अब जान्हवी और समांथा का नाम भी इस फ़ाइनल लिस्ट में जुड़ गया है। यानी की एक फ़िल्म में एक हीरो और चार हीरोइन से तो यही लग रहा है कि धमाका होना तय है।

‘पुष्पा 2’ में स्पेशल सॉन्ग भी होने वाला है। हो सकता है कि यह एक्ट्रेस इस सॉन्ग का ही हिस्सा हो। बहरहाल, इस फ़िल्म के एक्शन सीक्वेंस से लेकर गानों तक लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी है। 

समांथा रुथ प्रभु अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ के पहले पार्ट में नजर आई थीं। उनके ‘ऊ अंटावा’ गाने ने खूब धमाल मचाया था। हालांकि, इस बार वो आइटम नंबर करती नजर नहीं आएंगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
53 %
3.1kmh
20 %
Sat
27 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
35 °

Most Popular