24.5 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
HomeएंटरटेनमेंटPulkit-Kriti Wedding: दूल्हे राजा पुलकित सम्राट का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू

Pulkit-Kriti Wedding: दूल्हे राजा पुलकित सम्राट का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू

Pulkit-Kriti Wedding: पीले कुर्ते में खूब जंचे दूल्हे राजा पुलकित सम्राट। प्री-वेडिंग फंक्शन की हुई शुरुआत। आज से शुरू हुए फंक्शन।

Pulkit-Kriti Wedding: बॉलीवुड एक्टर पुल्कित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही शादी करने वाले हैं। आज से पुलकित सम्राट और कृति के प्री- वेडिंग फ़ंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच दूल्हे राजा का प्री-वेडिंग लुक सामने आया है।

बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे पुलकित और कृति का आज प्री-वेडिंग फ़ंक्शन शुरू हो चुका है।

दोनों की शादी की तैयारियां जोरो शोरो से शुरू हो चुकी है। 15 मार्च को कपल सात फेरे लेगा। शादी से कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरु हो गए है। इसी बीच अब ग्रूम टू बी पुल्कित सम्राट का पीले कुर्ते में वीडियो सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस उन्हें दूल्हे राजा बनने की बधाई दे रहें हैं।

प्री-वेडिंग के दिल के लिए पुलकित ने ट्रेडिशनल लुक अपनाया। एक्टर ने प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए पीले रंग का डिजाइनर कुर्ता पहना है। इस कुर्ते पर सफेद चिकनकारी का काम किया गया है। येलो कुर्ता और व्हाइट पैजामा का कॉम्बिनेशन एक्टर पर बेहद जच रहा है। इस दौरान पुलकित ब्लैक रंग के सनग्लासेस में नज़र आए।

बता दें कि कपल की शादी 15 मार्च को मानेसर के आईटीसी ग्रैंड भारत में होगी। कपल ने अपने खास दिन को काफी इंटिमेट रखा है। शादी में सिर्फ कृति और पुलकित के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। पुलकित और कृति की शादी पंजाबी रीति रिवाजों के साथ की जाएगी। शादी की थीम पेस्टल रखी गई है।

शादी की गेस्ट लिस्ट में जोया अखतर,  लव रंजन, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, अली फजल, वरुण शर्मा, मंजोत सिंह, रितेश सिधवानी और मीका सिंह का नाम हैं। ये पुल्कित सम्राट की दूसरी शादी है। इससे पहले एक्टर ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। हालांकि उनकी पहली शादी 11 महीने ही चली थी। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था। अब पुलकित अपनी ज़िंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे है। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
65 %
2.1kmh
0 %
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
38 °

Most Popular