30.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
HomeएंटरटेनमेंटPulkit-Kriti Wedding: पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा इस दिन लेंगे सात फेरे, शादी का...

Pulkit-Kriti Wedding: पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा इस दिन लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड लीक

Pulkit-Kriti Wedding: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही सात फेरे लेने जा रहे हैं। उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

Pulkit-Kriti Wedding: शादी का सीज़न चल रहा है और बॉलीवुड में भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है। कोई स्टार पहली बार शादी कर रहा है तो कोई दूसरी बार सात फेरे लेने जा रहा है। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है वह है पुलकित सम्राट। जी हाँ आपने बिल्कुल सही सुना काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा एक-दूजे के साथ बेहद क्यूट लगते हैं। टाइम के साथ इनका रिश्ता और भी मजबूत हो गया है। तभी इन दोनों ने भी एक साथ जीवन बिताने का अहम फ़ैसला ले लिया है। कृति और पुलकित जल्द ही शादी करने वाले हैं और उनकी शादी का सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। 

हालाँकि कपल की तरफ़ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कार्ड देखकर साफ़ नज़र आ रहा है कि फ़ोटो में बने यह कपल और कोई नहीं बल्कि पुलकित और कृति ही है। इस कार्ड को देखने के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। अब फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन बने देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 

कृति-पुलकित के शादी के कार्ड की बात करें तो इसमें प्यार, म्यूजिक और सुंदर सा व्यू दिख रहा है। इस कार्ड को देखकर साफ़ पता चल रहा है कि ये कपल कृति और पुलकित ही है। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी के कार्ड की बात करें तो इसमें दो लोग चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसे ऐसा बनाया गया है कि जैसे घर की बालकनी का कोई सीन हो। पुलकित हाथ में गिटार लिए बैठे हुए हैं और उनके साथ कृति भी बैठी हुई हैं। वहीं उनके आस-पास उनके डॉग्स हैं। कार्ड पर लिखा है- ‘अपने लोगों ने साथ इसे सेलिब्रेट करने का इंतजार नहीं हो रहा है, लव पुलकित एंड कृति’।

पुलकित और कृति ने अभी तक शादी की डेट रिवील नहीं की है। सूत्रों की माने तो ये कपल 13 मार्च को सात फेरे लेने वाला है। हालांकि अभी तक उन्होंने तारीख पर चुप्पी साधी हुई है। कृति ने कुछ समय पहले पुलकित के साथ फोटो शेयर करते हिंट दिया था कि वो मार्च में शादी करने वाले हैं।

बता दें कृति और पुलकित की लवस्टोरी की शुरुआत अनीज बाजमी की फिल्म पागलपंती से हुई थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही कृति ने कंफर्म कर दिया था कि वो पुलकित को डेट कर रही हैं। हाल ही में इनकी सगाई की तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसमें दोनों अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आए थे। अब फैंस को केवल इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
39 %
2.6kmh
0 %
Mon
46 °
Tue
46 °
Wed
45 °
Thu
45 °
Fri
41 °

Most Popular