38.2 C
New Delhi
Wednesday, June 10, 2026
HomeएंटरटेनमेंटPriyanka Chopra Nick Jonas: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुँची प्रियंका...

Priyanka Chopra Nick Jonas: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुँची प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

Priyanka Chopra Nick Jonas: पति निक जोनस-बेटी मैरी मालती और पूरे परिवार संग अयोध्या पहुँची प्रियंका चोपड़ा।

Priyanka Chopra Nick Jonas: बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहतीं हो, लेकिन वह अपने भारतीय संस्कार कभी नहीं भूली। प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अक्सर पूजा-पाठ करते हुए पोस्ट अपलोड करती रहतीं हैं। उन्होंने भले ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी कर ली हो, लेकिन वह अपने रीति रिवाज को बख़ूबी मानती भी है और मौक़ा मिलने पर साबित भी कर देती है। यही वजह है कि प्रियंका अपनी पूरी फैमिली के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुँची। प्रियंका के साथ उनके पति निक और उनकी बेटी मालती के अलावा उनका पूरा परिवार रामलला के दर्शन के लिए बेताब दिखा।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा रामलला के दर्शन के लिए ट्रेडिशनल लुक में नज़र आईं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी साथ ही निक ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नज़र आए। साथ ही प्रियंका की बेटी मैरी मालती जोनस भी ट्रेडिशनल अवतार में बहुत क्यूट लग रहीं थीं।

कुछ दिनों पहले ही प्रियंका इंडिया लौटीं हैं। आज एक्ट्रेस पति निक जोनस और बेटी मैरी मालती जोनस के साथ अयोध्या पहुंचीं। राम जन्मभूमि से एक्ट्रेस की परिवार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।

प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी नज़र आईं। प्रियंका की पूरी फैमिली के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाए हुए है। प्रियंका चोपड़ा पीली कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नज़र आईं। 

राम की नगरी में प्रियंका और निक जोनस के साथ उनके पूरे परिवार का स्वागत राम नाम के गमछा पहनाकर किया गया। वहीं बेटी सहित सभी लोगों ने भगवान के दर्शन किए और रामलला का आशीर्वाद लिया। गले में गमछा डाले और माथे पर तिलक लगाए एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस की इन तस्वीरों पर भर-भरके कमेंट्स आ रहे है।

प्रियंका के एक फ़ैन ने लिखा ‘भक्ति में ही शक्ति है।’ वहीं कुछ फैंस लगातार हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही फैंस को प्रियंका का यह ट्रेडिशनल अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। तो वही कई फैन्स ने एक ही कमेंट को बार-बार दोहराया ‘जय श्री राम’।

बता दें कि बीते हफ्ते ही प्रियंका इंडिया आईं हैं। आते ही एक्ट्रेस ने ईशा अंबानी की होली पार्टी में जमकर मस्ती की। एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पूरे दिन छाईं रहीं। इस पार्टी में पिग्गी चॉप्स ने ईशा अंबानी के साथ जमकर फोटोशूट कराया। इस पार्टी में कई हॉलीवुड और बॉलीवुड हस्तियाँ भी शामिल हुई थीं।

वैसे आपको बता दें कि मैरी मालती जोनस की ये इंडिया में पहली होली होगी। इस बार प्रियंका अपने पूरे परिवार के साथ इंडिया में ही होली सेलिब्रेट करेंगी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। साथ ही प्रियंका के पास कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है, जिनके बारे में अभी कोई ख़ास अपडेट सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
38.2 ° C
38.2 °
38.2 °
15 %
3kmh
10 %
Wed
46 °
Thu
45 °
Fri
43 °
Sat
42 °
Sun
40 °

Most Popular