29.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
HomeएंटरटेनमेंटPanchayat Season 3: ‘गजब बेज्जती है’ वाले आसिफ मियां का होगा दमदार...

Panchayat Season 3: ‘गजब बेज्जती है’ वाले आसिफ मियां का होगा दमदार रोल 

Panchayat Season 3: मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' में कई कैरेक्टर की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। जिनमें शामिल नाम सुनकर आप खुश हो जाएंगे।

Panchayat Season 3: जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज पंचायत के दो सक्सेसफुल पार्ट्स के आने के बाद अब तीसरा पार्ट जल्द ही आ रहा है। इससे जुड़ी एक खास जानकारी जो सामने आई है वो यह कि इस सीरीज में दूल्हे राजा आसिफ मियां तो आपको याद ही होंगे जिनका डॉयलाग ‘गजब बेज्जती है’ कुछ ज्यादा ही फेमस हुआ था।

इस बार उनका इस सीरीज के सीजन तीन में वैलकम कुछ ज्यादा ही शानदार तरीके से हुआ। यानी की उनका रोल काफी धमाकेदार बताया जा रहा है। इस सीरीज को दुनियाभर के फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।

कई सारी वेब सीरीज पिछले कुछ सालों में ऐसी बनी है जो फैंस की चहेती बन गई हैं। इन वेब सीरीज का फ्लेवर अलग है और इन्हें अलग-अलग वजहों से पसंद किया जाता है।

अपनी सादगी के लिए पॉपुलर फुलैरा गांव की कहानी पंचायत के सीजन 2 के बाद अब इसका तीसरी सीजन भी आने वाला है। अब पंचायत के तीसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट यह भी है कि इस तीसरे सीजन में पहले सीजन के कई कैरेक्टर की फिर से वापसी होगी। 

पंचायत सीजन 1 में काबिल एक्टर आसिफ खान ने गणेश का रोल प्ले किया था। सचीव जी यानि की अभिषेक त्रिपाठी के रोल में जितेंद्र का अब दूसरे गांव में तबादला होने जा रहा है। जाहिर है कि उनके सेक्रेट्री भी अब बदलने वाले हैं। विधायक प्रकाश झा के किरदार से मतभेद के बाद सचीव जी का दूसरे गांव में तबेदले की तैयारी कर दी गई है।

अब तीसरे सीजन में सचीव जी दूसरे गांव में अपनी भूमिका निभाएंगे। इसी गांव में उनका सेक्रेट्री होंगे ‘गजब बेज्जती है’ वाले एक्टर आसिफ खान। इस सीजन में उनके कैरेक्टर की लेंथ बड़ी होने वाली है और सचीव जी के साथ इस नए सेक्रेट्री की जोड़ी कैसी जमेगी ये तो सीरीज स्ट्रीम होते ही पता चल जाएगा।

बता दें कि इस वेब सीरीज को पहले मार्च 2024 में स्ट्रीम करने की तैयारी थी, लेकिन कुछ ख़ास कारणों की वजह से अब इसकी स्ट्रीमिंग को बदल दिया गया है। सूत्रों की मानें तो उनकी यह वेब सीरीज साल 2024 के अंत तक रिलीज की जा सकती है।

सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, नीना गुप्ता और आशोक पाठक जैसे एक्टर्स अहम रोल में नजर आए थे। सीरीज एक फैमिली कंटेंट थी और इसे बड़े पैमाने पर सफलता मिली। अब देखने वाली बात होगी कि पहले 2 पार्ट्स की सफलता के बाद से सीरीज का तीसरा पार्ट लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
37 %
3.1kmh
20 %
Tue
30 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
37 °

Most Popular