33 C
New Delhi
Tuesday, September 15, 2026
HomeएंटरटेनमेंटMannara Chopra: दीदी-जीजू ने मन्नारा चोपड़ा के बर्थडे बैश में बिखेरा जलवा

Mannara Chopra: दीदी-जीजू ने मन्नारा चोपड़ा के बर्थडे बैश में बिखेरा जलवा

Mannara Chopra: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मन्नारा चोपड़ा के बर्थडे बैश को बना दिया स्पेशल। देखें तस्वीरें

Mannara Chopra: बिग बॉस 17 फेम एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने शुक्रवार की रात जमकर अपनी बर्थडे पार्टी मनाई। यह एक्ट्रेस का 33वां जन्मदिन था। इस मौक़े को और भी ख़ास बना दिया प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने। दरअसल, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा रिश्ते में मन्नारा की कजिन है। उस हिसाब से प्रियंका और निक उनके दीदी-जीजू लगे। मन्नारा की इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी को प्रियंका और निक जोनस की प्रेजेंस ने और भी शानदार बना दिया।

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने अपना 33वां बर्थडे मुंबई में बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस पार्टी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा हसबैंड पति निक जोनस माँ मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ संग पहुँची। हालाँकि इस मौक़े पर प्रियंका-निक की लाड़ली मैरी मालती कहीं नज़र नहीं आई। दीदी और जीजू ने मन्नारा के बर्थडे पर अपनी प्रेजेंस से खास बना दिया। वैसे रिश्ते के हिसाब से देखें तो परिणीति चोपड़ा भी मन्नारा की कज़िन हुईं लेकिन वह इस पार्टी में नज़र नहीं आईं।

अपने 33वें बर्थडे पार्टी में मन्नारा चोपड़ा ने डार्क रेड फ्रील ड्रेस पहनी। जिसके साथ उन्होंने एक मैचिंग फ्लावर वाला नेकपीस पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने कानों में लंबे ईयररिंगस पहन रखे थे और बालों को सुपर स्ट्रेट लुक दिया। ऑल ओवर मन्नारा का यह बर्थडे लुक बर्थडे लुक कम और वैलेंटाइन लुक ज़्यादा लग रहा।

इस दौरान मन्नारा चोपड़ा कुछ ज्यादा ही खुश नजर आई। उनकी ख़ुशी उनके चेहरे से शीशे की तरह झलक रही थी। ख़ुशी ही इस बात की भी थी कि उनकी देशी  कज़िन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा और विदेशी जीजू इस पार्टी में पहुँचे। 

मन्नारा चोपड़ा ने प्रियंका और निक के साथ ढ़ेर सारी फ़ोटोज़ क्लिक करवाई। साथ ही उन्होंने पैपराजी को हार्ट बनाते हुए थैंक्यू भी बोला। वहीं मन्नारा चोपड़ा की रीयल सिस्टर मिताली हांडा भी इस पार्टी में शामिल हुई। जो शिमरी को-अर्ड सेट में बेहद ही क्यूट दिखीं।

इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के रियल ब्रदर सिद्धार्थ चोपड़ा और प्रियंका की मॉम भी शामिल हुईं। बहरहाल, मन्नारा चोपड़ा के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ जमकर मस्ती करती नज़र आईं। जिन्होंने मन्नारा और मिताली के साथ जमकर पोज भी दिए।

वहीं इस दौरान मन्नारा और प्रियंका के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों ने पैप्स के साथ काफी बातचीत भी की। मन्नारा की पार्टी के बीच चोपड़ा ने एकसाथ भी पैपराजी को पोज दिया। इस दौरान प्रियंका और मन्नारा की मॉम भी साथ में नजर आई।

प्रियंका ने वाइट रंग की टू-पीस वीशकट ड्रेस पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने बालों को मैसी अंदाज में खुला छोड़ा हुआ था। प्रियंका के लुक को पूरा किया उनके गले में चमचमाते डायमंड नेकपीस ने। इस दौरान निक हमेशा की तरह जॉली मूड में नज़र आए। उन्होंने काफ़ी कलरफुल ड्रेसअप किया हुआ था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
33 ° C
33.1 °
33 °
66 %
3.6kmh
83 %
Tue
33 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
37 °

Most Popular