34.8 C
New Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeएंटरटेनमेंटLock Upp 2 First Wild Card: ‘लॉक अप 2’ में पहला वाइल्ड कार्ड!...

Lock Upp 2 First Wild Card: ‘लॉक अप 2’ में पहला वाइल्ड कार्ड! क्या ‘भाबीजी’ फेम शिल्पा शिंदे की होगी धमाकेदार एंट्री?

Lock Upp 2 First Wild Card: लॉक अप सीजन 2 अपने प्रीमियर के बाद से ही चर्चा में है। सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के चौंकाने वाले खुलासों ने भी दर्शकों को शो से जोड़े रखा हुआ है, जहां दर्शक लॉक अप की ओरिजिनल होस्ट कंगना रनौत वाले ‘जनता की आवाज’ एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं मेकर्स ने एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री लाने का भी फैसला किया है। हालांकि, अभी तक ‘भाबीजी घर पर हैं’ एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

शिल्पा शिंदे होगीं लॉक अप 2 की पहली वाइल्ड कार्ड

सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे ‘लॉक अप: सच या सजा’ में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने के लिए तैयार हैं। शिल्पा शिंदे लॉक अप सीजन 2 में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हो सकती हैं। शिल्पा की एंट्री को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और दर्शक उनका गेम दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगी कि लंबे समय से विवादों में घिरी रही शिल्पा शिंदे इस शो में क्या धमाका करती हैं।

इस वजह से विवादों में थीं शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे का यह साल विवादों से घिरा रहा है, जब उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर यह बताया था कि 2016 में ‘भाबीजी’ के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ उन्होंने जो यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था, वह झूठा था।

लॉक अप 2 में इन कंटेस्टेंट्स के बीच हो रहा मुकाबला

‘लॉक अप: सच या सजा’ में सुनीता आहूजा, राम कपूर, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत, रियाज अली, धीरज धूपर, माधुरी ग्रोवर, श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला, श्रेष्ठा अय्यर, वरुण यादव, पामेला सेरेना और सूफी मोतीवाला जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं। ये सभी शो का विजेता बनाने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
49 %
3.6kmh
100 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
30 °
Wed
28 °
Thu
28 °

Most Popular