34 C
New Delhi
Tuesday, September 15, 2026
HomeएंटरटेनमेंटJanhvi Kapoor: बर्थडे के दिन तिरुमाला मंदिर पहुंची जाह्नवी कपूर, बॉयफ़्रेंड संग...

Janhvi Kapoor: बर्थडे के दिन तिरुमाला मंदिर पहुंची जाह्नवी कपूर, बॉयफ़्रेंड संग किए दर्शन

Janhvi Kapoor: अपने बर्थडे के दिन जाह्नवी कपूर पहुँची तिरुमाला मंदिर। अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त ओरी संग किए भगवान के दर्शन।

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने 6 मार्च को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे के दौरान एक्ट्रेस अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) और खास दोस्त ओरी के साथ तिरुमाला मंदिर में पहुंची। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों तिरुमाला मंदिर में दर्शन करते हुए दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में जाह्नवी कपूर तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन कर बाहर आती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त ओरी भी नज़र आ रहे है। वीडियो में एक बार फिर जाह्नवी का साउथ इंडियन लुक देखने को मिला। उन्होंने ऑरेंज साड़ी पहनी हुई है और बेहद लाइट मेकअप किया हुआ है।

वहीं जाह्नवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त ओरी मंदिर में दर्शन के दौरान वेष्टि पहने हुए दिखाई दिए। दोनों जाह्नवी के साथ मंदिर से बाहर आते हैं और फिर जमीन पर लेटकर भगवान का आशीर्वाद लेते हुए भी दिखाई दिए। ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसपर एक्ट्रेस के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

वहीं शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी को विश करने के लिए उनके साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों एफिल टावर के सामने बाहों में बाहें डालकर खड़े हैं।

हालांकि तस्वीर में दोनों का चेहरा नहीं बल्कि बैक नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए शिखर ने कैप्शन में  लिखा ‘एक दिल वाली इमोजी के साथ हैप्पी बर्थडे’। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘देवरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘उलझ’ और सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ जैसी फ़िल्मों में भी कमाल करती नज़र आएँगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34 ° C
34 °
33.1 °
62 %
1.5kmh
93 %
Tue
33 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
37 °

Most Popular