41 C
New Delhi
Wednesday, July 1, 2026
HomeएंटरटेनमेंटForbes 30 Under 30 List 2024: फोर्ब्स ने अपनी 30 अंडर 30...

Forbes 30 Under 30 List 2024: फोर्ब्स ने अपनी 30 अंडर 30 लिस्ट की जारी, इन तीन एक्ट्रेसेस ने मारी बाज़ी

Forbes 30 Under 30 List 2024: फोर्ब्स ने अपनी 30 अंडर 30 की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें बॉलीवुड और टॉलीवुड की बस इन तीन हसीनाओं का नाम ही शामिल है।

Forbes 30 Under 30 List 2024: हर साल की तरह इस साल भी फोर्ब्स ने अपनी 30 अंडर 30 की लिस्ट जारी की कर दी है। इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र के वो दिग्गज कलाकार हैं, जिन्होंने अपने शानदार काम से सभी का दिल जीता है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की तीन हसीनाओं का नाम भी शामिल है। ये जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, राधिका मदान और अदिति सहगल हैं। फैंस का कहना है कि रश्मिका, राधिका और अदिति ने सारा अली खान, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट या अनन्या पांडे जैसी हसीनाओं को पीछे छोड़ दिया है।  

रश्मिका मंदाना, राधिका मदान और ‘द आर्चीज’ फेम अदिति सहगल का नाम फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 की लिस्ट में शामिल हुआ है। अदिति की उम्र महज 25 साल है। पिछले साल रश्मिका और राधिका की तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। और अदिति ने ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया है। आपको बता दें कि फ़ोर्ब्स इंडिया ने 15 फरवरी को 30 अंडर 30 की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में शामिल होना सेलेब्स के लिए गर्व की बात है।

27 साल की रश्मिका मंदाना जो आज नेशनल क्रश के टैग के साथ मशहूर हैं। एक्ट्रेस ने तेलुगू, तमिल और हिंदी फिल्मों में खूब नाम कमा है।  पिछले साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। पहली तमिल सुपरस्टार विजय के साथ Varisu थी। जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। इसके बाद रश्मिका एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्पाई थ्रिलर मूवी ‘मिशन मजनू’ में दिखीं। ये  फ़िल्म उनकी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। उनकी तीसरी मूवी हाल ही में रिलीज़ हुई ‘एनिमल’ थी, जिसने बॉक्सऑफिस पर जमकर कमाई की। अब  रश्मिका जल्द ही फ़िल्म ‘पुष्पा 2’ में नज़र आएँगी। इसमें उनकी जोड़ी एक बार फिर से साउथ स्टाइलिश एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ नज़र आएगी।

रश्मिका के बाद इस लिस्ट में 28 साल की राधिका मदन का नाम शामिल है। राधिका बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वो भी पिछले साल तीन फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने फिल्म ‘कुत्ते’ मूवी से साल की शुरुआत की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक् ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। उसके बाद राधिका कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों की दिल जीतती आईं हैं। फिर उन्हें मिस्ट्री मूवी ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में देखा गया। राधिका की सबसे ज्यादा चर्चा होमी अदजानिया के क्राइम ड्रामा ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ से हुई। ये डिज्नी प्लस हॉटस्टरा पर आई। अब राधिका को ‘सना’ और ‘सरफिरा’ में देखा जाएगा। फ़िल्म सरफिरा’ में राधिका के अपोज़िट अक्षय कुमार नज़र आएँगे।

इस लिस्ट में तीसरा नाम है 25 साल की अदिति सहगल का। अदिति इन दोनों हसीनाओं में सबसे यंग हैं। वो एक्ट्रेस होने के साथ ही सिंगर और म्यूजिशियन भी हैं। अदिति का स्टेज नाम Dot है। उन्होंने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इसमें उनका म्यूजिक भी लिया गया है। इस फ़िल्म में शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान ने भी डेब्यू किया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
41 ° C
41 °
41 °
22 %
4.5kmh
61 %
Tue
41 °
Wed
41 °
Thu
34 °
Fri
32 °
Sat
40 °

Most Popular