29.9 C
New Delhi
Tuesday, August 11, 2026
HomeएंटरटेनमेंटDeepika-Ranbir Ambani: दीपिका-रणवीर का हुआ एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत, अनंत-राधिका की शादी...

Deepika-Ranbir Ambani: दीपिका-रणवीर का हुआ एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत, अनंत-राधिका की शादी के लिए हुए रवाना

Deepika-Ranbir Ambani: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए जामनगर रवाना हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। एयरपोर्ट पर फैंस ने जमकर लुटाया प्यार।

Deepika-Ranbir Ambani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस गूड न्यूज़ के बाद से ही पावर कपल को देखने और उन्हें रुबरु होकर बधाई देने के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। रणवीर-दीपिका अंबानी परिवार की शादी अटेंड करने के लिए जब जामनगर के लिए एयरपोर्ट पर पहुँचा तो फैंस ने उनका स्वागत केक और फूलों से किया।

इस मौक़े पर दीपिका और रणवीर हाथों में हाथ थामे नज़र आए। पेरेंट्स टू बी दीपिका-रणवीर ने फैंस के कहने पर केक काटा और फैंस ने उन्हें गिफ़्ट में फूलों के साथ कपल को बधाई दी।

दरअसल दीपिका पादुकोण औऱ रणवीर सिंह की ये तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट की हैं। जहां से कपल जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए रवाना हुआ है। दोनों की जोड़ी बेहद स्टनिंग और स्टाइलिश दिखी।

एयरपोर्ट पर दीप-वीर एक-दूजे का हाथ थामे हुए नजर आए। इतना ही नहीं दोनों ने व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग भी की थी। व्हाइट आउटफिट, आंखों पर चश्मा और बालों में मैसी बन बनाए हुए मॉम टू बी दीपिका का प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

वहीं रणवीर सिंह के चेहरे पर भी पापा बनने की खुशी साफ झलक रही थी। जब दीपिका और रणवीर जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो कपल को फैंस ने केक खिलाकर और फूलों का बड़ा सा गुलदस्ता देकर पेरेंट्स बनने की बधाई दी। दीपिका ने 29 फ़रवरी को माँ बनने की ख़ुशी ख़ुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह सितंबर में माँ बनने वाली हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह बहुत जल्द फिल्म ‘डान 3’ में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंघम अगेन में भी लीड रोल में नज़र आएँगे। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन जामनगर में हो रही है। अभीतक वहाँ पर बॉलीवुड-हॉलीवुड की तमाम हस्तियाँ शामिल होने के लिए जामनगर पहुंच चुकी हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड सिंगल रिहाना से लेकर बॉलीवुड बादशाह शाहरुख़ खान अपने पूरे परिवार संग पहुँच चुके हैं। साथ ही सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलाावा की कई सेलेब्स लगातार जामनगर पहुँच रहें हैं। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
66 %
2.6kmh
57 %
Tue
30 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
34 °

Most Popular