34.4 C
New Delhi
Saturday, July 4, 2026
HomeएंटरटेनमेंटBollywood Movies 2024: अपनी सीट की पेटी बांध लें, मार्च से जून तक आने...

Bollywood Movies 2024: अपनी सीट की पेटी बांध लें, मार्च से जून तक आने वाली हैं ये धमाकेदार फिल्में

Bollywood Movies 2024: सस्पंस, हॉरर, थ्रिलर, रोमांस और भरपूर एक्शन के लिए अगर आप तैयार हैं तो अपनी सीट की पेटी जरूर बांध लीजिए। क्योंकि आने वाले महीने में होने वाली है कई बॉलीवुड फिल्मों की बरसात।

Bollywood Movies 2024: इस साल और कौन सी मेगाबजट फिल्म रिलीज होने वाली है। जानिए इनकी रिलीज डेट और इनसे जुड़ी खास जानकारी।

IB71 – विद्युत जामवाल की फ़िल्म IB71’ 12 मई में रिलीज़ होगी।ख़ास बात ये है कि इस फ़िल्म को पहली बार ख़ुद विद्युत ने प्रड्यूस किया है। यह एक स्पाई थ्रिलर फ़िल्म होगी।इससे पहले विद्युत 2019 में आई फ़िल्म ‘कमांडो 3’ में नज़र आए थे। विद्युत की यह फ़िल्म फैंस को बेहद पसंद आई थी। 

Crew – निर्देशक राजेश कृष्णन की अपकमिंग फिल्म ‘क्रू’ को लेकर फैंस में काफी बज है। इस फिल्म का टीजर 2 फरवरी को रिलीज किया गया था। जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए थे।टीजर में तीन एयरहोस्टेज फ्लाट को ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी, जिसके बैकग्राउंड में फेमस फिल्म खलनायक का सॉन्ग ‘चोली के पीछे क्या है’ की घुन सुनाई दे रही थी।यह एक ड्रामा फिल्म है। हालांकि अब इन तीनों हसीनाओं का चेहरा रिवील हो चुका है। इस फिल्म में तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएंगे। एकता आर कपूर और रिहा कपूर इस फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bade Miyan Chote Miyan – फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफ़र ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आयेंगे। इस फिल्म से पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ आई थी, जो बॉक्सऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Maidaan – ‘मैदान’ का निर्देशन अमित रविन्‍द्रनाथ शर्मा कर रहे हैं। फिल्‍म भारतीय फुटबॉल के गोल्‍डन इरा 1952 से 1962 तक की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। फिल्‍म में अजय देवगन लीड रोल में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में अजय के अपोज़िट साउथ ऐक्‍ट्रेस कीर्ती सुरेश नजर आयेंगी फिल्‍म का निर्माण बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणवा रॉय सेन गुप्‍ता कर रहे हैं।

Kalki – ‘कल्कि 2898 डी’ 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।इस फ़िल्म में साउथ एक्टर प्रभास और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आएँगे। इस फ़िल्म को नाग आश्विन ने डाइरेक्ट किया है।इस फ़िल्म को तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज़ किया जाएगा। कल्कि 2898-ए.डी. एक साइंस फिक्शन डायस्टोपियन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ और प्रभास के अलावा कमल हसन और दीपिका पादुकोण अहम रोल में नज़र आयेंगे। 

Baby John – निर्देशक कलीस की फिल्म ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आएंगे।यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसके पहले पोस्टर ने ही फैंस को हिलाकर रख दिया था। फिस्म के पोस्टर में वरुण धवन खून से लहूलुहान नजर आ रहे थे। इस फिल्म में वरुण और कीर्ति के अलावा वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव अहम रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Chandu Champion – कबीर खान निर्देशिक फ़िल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को रिलीज़ होगी।इस फ़िल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नज़र आएँगे। इस फिल्म में एक ऐसे स्पोर्टमैन की सच्ची कहानी दिखाई जाएगी, जिसका जनून सिर्फ स्पोर्ट्स रहा है। चंदू चैंपियन एक बायोग्राफी ड्रामा फिल्म है। साजिद नाडियावाल इस फिल्म के निर्माता हैं।

बहरहाल, मार्च से लेकर जून तक कई मेगा बजट फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगी।जिसमें आपको एक्शन से लेकर थ्रिलर, सस्पेंस, रोमांस, ड्रामा और हॉरर देखने को मिलेगा।कुछ ऐसी फ़िल्में भी पाइपलाइन में हैं जिनकी रिलीज़ डेट अभी तक तय नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
48 %
1.7kmh
98 %
Sat
42 °
Sun
42 °
Mon
34 °
Tue
41 °
Wed
36 °

Most Popular